Bikaner Live

मनरेगा श्रमिकों के नियोजन समय में बदलाव

बीकानेर, 15 जुलाई। महात्मा गांधी नरेगा योजना में नियोजित श्रमिकों के नियोजन समय में बदलाव किया गया है।
जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने इन श्रमिकों का नियोजन समय मंगलवार 16 जुलाई से प्रातः 9 बजे से सांय 5 बजे तक (1 घण्टे के विश्राम काल सहित) निर्धारित किया है।
इस संबंध में जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। निर्देशानुसार महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत अति. आयुक्त (प्रथम) ईजीएस से प्राप्त दिशा-निर्देशों की पालना में पूर्व में प्रचण्ड गर्मी के मद्देनजर कार्यों के समय में संशोधन कर प्रातः 5.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक किया गया था। मौसम सामान्य होने के बाद अब पुनः समय परिवर्तन किया गया है। यदि कोई श्रमिक समूह समय से पूर्व निर्धारित टास्क के अनुसार कार्य पूर्ण कर लेता है तो वह कार्य की माप मेट के पास उपलब्ध मस्टरोल में अंकित टास्क प्रपत्र में करवाने एवं समूह के मुखिया के हस्ताक्षर के बाद कार्य स्थल छोड़ सकता है।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!