
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बीकानेर महानगर द्वारा तीन दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का भव्य समापन पुष्करणा स्टेडियम में संपन्न हुआ। परिषद वर्षभर खेलो भारत गतिविधि के अंतर्गत विद्यार्थियों को खेलों के माध्यम से सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित करती है। महानगर मंत्री मेहुल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस टूर्नामेंट में 366 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
प्रांत एसएफएस सहसंयोजक वैभव आचार्य ने बताया कि अंडर-19 बालक वर्ग में माधव पुरोहित, अंडर-19 बालिका वर्ग में कृतिज्ञा प्राण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में प्राण समिति की पूनम मेड़तिया द्वारा विजेताओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला बैडमिंटन संघ के सचिव नारायण दास पुरोहित सहित राघव सिरोलिया, केशव आचार्य, मनीष, योगेंद्र, हरीश, सतपाल, हिमांशु एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।













