Bikaner Live

*श्री बालाजी सेवा धाम में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गुरु पूर्णिमा महोत्सव* *कलेक्टर,आईजी,एसपी भी पहुंचे बालाजी सेवा धाम*
soni

*स्व.पंडित नैनूराम जी पंचारिया की मूर्ति का हुआ अनावरण*
नोखा/नागौर। श्री बालाजी सेवा धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव गुरुवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। सेवा धाम को फूलों और रंग-बिरंगी सजावट से विशेष रूप से सजाया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय बन गया। सुबह से ही सेवा धाम परिसर में भक्तों का आना-जाना शुरू हो गया था। मीडिया प्रभारी पुखराज शर्मा ने बताया की गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु गीता का पाठ,भगवत गीता का पाठ, हवन यज्ञ यज्ञ,बांके बिहारी का पूजन,महाराज श्री के पूज्य पिताजी गौ लोक सेवी पंडित नेनूराम जी पंचारिया के मूर्ति का अनावरण, गुरुपूजन,आशीर्वचन एवं विशाल महाप्रसादी का आयोजन हुआ। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। मंत्रोच्चार और वेदपाठ के बीच शिष्यों ने विधिपूर्वक आहुति देकर यज्ञ संपन्न किया। इसके पश्चात सामाजिक,राजनैतिक व प्रसाशनिक,उद्योगपति सहित अन्य शिष्यों ने अनंत श्री विभूषित महामण्डलेश्वर श्री बालाजी सेवा धाम पीठाधीश्वर आचार्य श्री बजरंगदास जी महाराज के चरणों में नमन कर महाराज का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया। महाराज जी ने भी शिष्यों को जीवन में सत्य, सेवा और संघर्ष के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। और कहा की माता पिता की सेवा करनी चाहिए उनका सम्मान करना चाहिए। पहला गुरु माँ होती हे और दूसरा गुरु शिक्षा गुरु होता हे व तीसरा गुरु दीक्षा गुरु होता हे जीवन में दीक्षा गुरु एक अवश्य होना चाहिए और कहा की ये गुरु पूर्णिमा नहीं व्यास पूर्णिया हे। संत महात्माओ को वंदन करो उनको प्रणाम करो यही इस गुरु पूर्णिमा का निष्कर्ष हे। वास्तव में, गुरु वह है जो अज्ञानता के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाता है। गुरु वह है जो अपने शिष्यों को सही मार्ग दिखाता है और उन्हें मोक्ष प्राप्त करने में मदद करता है। आध्यात्मिक और धार्मिक ज्ञान सिखाने वाले को गुरु कहा जाता है। प्रवचन के बाद भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। उन्होंने सभी को गुरु पूर्णिमा की शुभकामना दी आशीर्वाद दिया।

श्री बालाजी सेवा धाम में नागौर कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित,नागौर एसपी नारायण टोगस,बीकानेर आईजी ओमप्रकाश पासवान कर कमलों द्वारा बजरंदास जी महाराज के पूज्य पिताजी पंडित नेनूराम जी पंचारिया के मूर्ति का अनावरण हजारों भक्तगणो की गरिमापूर्ण उपस्थित में मन्त्रोउच्चारण के साथ पंचारिया परिवार की उपस्थिति में संपन्न हुआ। वो एक सहज़, सरल और संवेदनशील व्यक्तित्व के धनी थे। आने वाली पीढ़ियों के लिए उनका आदर्शवाद हमेशा सेवा के मार्ग को प्रशस्त करता रहेगा। इसके पश्चात पौधरोपण भी किया गया। महाराज श्री ने पिताजी के मूर्ति अनावरण के उपलक्ष में सामाजिक संस्था माँ अहिल्या आरोग्य भवन जोधपुर को 2.51लाख की सहायता राशि प्रदान की।

नागौर जिला कलेक्टर ने अपने सम्बोधन में गुरुदेव से आशीर्वाद लेते हुए कहा की हमेशा यातायात नियमों का पालन करना, सीट बेल्ट और हेलमेट पहनना, और नशा करके गाड़ी न चलाना जैसी बातों का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही तेज गति से कभी बाइक न चलायें. आपका जीवन अनमोल है और नशे पर बोलते हुए कहा की नशापान नाश का कारण है. इससे हमेशा नुकसान होता है. हमें नशा से दूर रहना चाहिए. नशा ने कितने घर को बर्बाद किये हैं. आज के युवा नशा शौक व हिरोपंती दिखाने के लिए करते हैं और यह बाद में लत बन जाती है. इससे हमें काफी नुकसान होता है. नशा को छोड़ें ओर खुल कर जीवन जीयें. और भारत सरकार द्वारा लागु जीवन ज्योति,पीएम सुरक्षा बीमा,अटल पेंशन योजना योजना,जन धन योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने की बात कही इन योजना का उद्देश्य नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना और उन्हें वित्तीय रूप से सुरक्षित बनाना है।

नागौर एसपी नारायण टोगस ने अपने सम्बोधन में गुरुदेव से आशीर्वाद लेते हुए कहा की महाराज जी से निवेदन किया इस धार्मिक मंच से लोगो को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करे और कहा की बच्चों को गलत संगत में नहीं पड़ना चाहिए। हमें किसी भी प्रकार का नशापान नहीं करना चाहिए यदि करते हैं, तो छोड़ दें. यह आपके विकास व पढ़ाई में बाधक है. आपका भविष्य बर्बाद कर देगा। आज के युग में मोबाइल का नशा भी बच्चों को बर्बाद कर देता है। युवाओं को अपने देश हित में उत्तम कार्य करना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी उनको अपना आदर्श बनाए सभी विधार्थी अपना एक आदर्श जीवन में अपनाएं बच्चो को हमेशा उनके मार्गदर्शन में रहना चाहिए। ऐसे में अभिभावक बच्चों को प्यार से समझाएं। मोबाइल बच्चे को यदि दे भी रहे हैं तो ये ध्यान देने की जरूरत है कि बच्चा मोबाइल पर क्या चीजें देख रहा है, इस पर ध्यान देना होगा। आपको बता दे की बालाजी सेवा धाम कई बार नशा मुक्ति शिविर का आयोजन कर चूका है

बीकानेर आईजी ओमप्रकाश पासवान ने अपने सम्बोधन में गुरुदेव से आशीर्वाद लेते हुए कहा की धर्म की भावना के साथ आगे बढ़े और उन्होने हनुमान जी को सबसे बड़ा गुरु बताया हे। इस बड़ा गुरु कोई नहीं हो सकता हे। सभी से निवेदन किया की बालाजी का आशीर्वाद लेते रहे और भलाई का कार्य करते रहे।

इस दौरान पालिका उपाध्यक्ष निर्मल भूरा,भोजराज सारस्वत,शैक्षिनिक ट्रस्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिगोपाल उपाध्याय,हेमाराम जोशी,भंवरलाल बेदु,बलदेव पंचारिया आउ,माधोप्रकाश जाजड़ा,दुस्यंत राणेजा जोधपुर,गुजर गोड़ समाज अध्यक्ष मोहनलाल पंचारिया,अशोक सांखी,नारायण जोशी,माणक पंचारिया,मनोज पंचारिया,पुखराज पानेचा,कैलाश पंचारिया,वेदप्रकाश धारणिया,नेनूराम,चंदू रामणी सहित कई भक्तगण मौजूद रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!