बीकानेर, 23 जुलाई। खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने मंगलवार को विधानसभा में अनुसूचित जाति जनजाति के किसानों को सोलर प्लांट के लिए भूमि लीज पर देने से पूर्व इसके कन्वर्जेंस की प्रक्रिया में छूट अथवा इसका सरलीकरण करने की मांग की।
खाजूवाला विधायक ने बताया कि खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र में गति तीन-चार वर्षो से बड़ी संख्या में सोलर प्लांट लगाए जा रहे हैं। हाल ही के बजट में राज्य सरकार द्वारा छत्तरगढ़ और पूगल में सोलर पार्क स्थापित करने की घोषणा की गई है। इसके लिए उन्होंने राज्य सरकार का आभार जताया और कहा कि राज्य सरकार द्वारा सोलर प्लांट के लिए निजी कंपनियों को भूमि आवंटित की जा रही है। उन्होंने सुझाव दिया कि सरकार यह भूमि स्थानीय किसानों और पाक विस्थापितों को कंपनी की दर पर ही प्राथमिकता से आवंटित करें, तो इन किसानों द्वारा निजी सोलर कंपनियों को यह भूमि लीज पर दी सकेगी। इससे राज्य सरकार को राजस्व हानि नहीं होगी वहीं किसानों के आर्थिक स्तर में सुधार आएगा।
उन्होंने बताया कि निजी सोलर कंपनियों द्वारा टीनेंसी एक्ट 1955 की धारा 46 का हवाला देकर अनुसूचित जाति जनजाति के किसानों की जमीन लीज पर लेते समय उस भूमि का कन्वर्जन होना जरूरी बताते हैं। यह प्रक्रिया गरीब किसान के लिए बेहद जटिल होती है, क्योंकि जिला और उपखंड स्तर के राजस्व अधिकारियों को बीस बीघा से अधिक भूमि के कन्वर्जन का अधिकार नहीं होता। इसके लिए राज्य सरकार से अनुमति लेनी पड़ती है। इसमें छह से 12 महीने लगते हैं। मध्यस्थ लोग इसका दुरुपयोग करते हैं। इससे किसानों के समय और धन दोनों व्यर्थ जाते हैं। विधायक डॉ. मेघवाल ने कहा कि राज्य सरकार अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों के प्रति संवेदनशील है। इसके मध्यनजर सरकार द्वारा एससी-एसटी के किसानों द्वारा लीज पर दी जाने वाली भूमि की कन्वर्जन प्रक्रिया में छूट दी जाए अथवा इसका सरलीकरण किया जाए।
Related Post



नवरात्रा में होने वाले 100 कुण्डी अयुत-चण्डी महायज्ञ हेतु भूमिपूजन हुआ सभी उपस्थितो को बांटी नगद बधाईया
September 20, 2026
No Comments
Read More »

पूनरासर धम में उमड़ा जनसैलाब लंबी-लंबी कतारें में किए बाबा के दर्शन
September 19, 2026
No Comments
Read More »
बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, 1132 किलो रसगुल्ला एवं गुलाब जामुन सीज
September 19, 2026
No Comments
Read More »

एसएमएस दिव्यांग सेवा संस्था पैरा-एथलीट रविंद्र कूकणा का विदेश में शानदार प्रदर्शन
September 19, 2026
No Comments
Read More »
विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत पुष्पा देवी को पीएम आवास योजना की तीसरी किस्त का लाभ
September 19, 2026
No Comments
Read More »

विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत बज्जू खालसा में जन-कल्याण शिविर आयोजित
September 19, 2026
No Comments
Read More »

पांचू क्षेत्र में कृषि आदान विक्रेता परिसरों का किया औचक निरीक्षण व आनलाईन नमूने किए आहरित
September 19, 2026
No Comments
Read More »

विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत बज्जू खालसा में जन-कल्याण शिविर आयोजित
September 19, 2026
No Comments
Read More »

विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत लाभार्थी को पीएम आवास योजना की तीसरी किस्त का भुगतान
September 19, 2026
No Comments
Read More »





