
नोखा। नोखा में श्री कृष्ण मंदिर प्रांगण मे एकादशी और गीता जयंती पर सामूहिक गीता पाठ का भव्य आयोजन किया गया। सैकड़ों गीता साधकगणो और सनातन प्रेमियों ने गीता जी के संपूर्ण अध्याय का सामूहिक पाठ कर गीता जयंती के इस पावन पर्व को एक भव्य और आह्लोकिक स्वरूप प्रदान किया। इस पावन अवसर पर सभी नर-नारियों और युवा साधकों ने गीता के सामूहिक पाठ कर नोखा की पावन धरा को भक्तिमय कर दिया। सत्संग समिति के प्रमुख जगदीश प्रसाद खत्री, राजस्थान पेंशनर समाज नोखा के अध्यक्ष इंदरचंद मोदी सहित नोखा के गणमान्य लोगों ने आनंदपूर्वक इस पाठ में भाग लिया। मानव प्रबोधन प्रन्यास बिकानेर द्वारा आयोजित गीता ज्ञान परीक्षा के नोखा प्रभारी पवन चांडक ने गीता जयंती के इस पावन अवसर पर सम्मिलित सभी सनातनी प्रेमियों को भक्तिमय गीता पाठ करने और गीता जयंती को आह्लोकिक स्वरूप प्रदान करने के लिए हृदय की अनंत गहराइयों से धन्यवाद दिया।




























