Bikaner Live

रेलसेवाएं रद्द/मार्ग परिवर्तित/रीशड्यूल/रेगुलेट रहेगी
soni

*सुगम रेल संचालन व यात्रियों की सुविधा हेतु मदार-पालनपुर रेलखण्ड पर तकनीकी कार्य*
*रेलसेवाएं रद्द/मार्ग परिवर्तित/रीशड्यूल/रेगुलेट रहेगी*

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा अजमेर मण्डल के मदार-पालनपुर रेलखण्ड पर सोमेसर व जवाली स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 613 पर आरसीसी बॉक्स डालने हेतु ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-

*रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*

1. गाडी संख्या 14821, जोधपुर-साबरमती रेलसेवा दिनांक 04.12.25 व 05.12.25 को रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 14822, साबरमती-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 05.12.25 व 06.12.25 को रद्द रहेगी।

*मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*

1. गाडी संख्या 20943, बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी रेलसेवा जो दिनांक 04.12.25 को बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया महेसाना-पाटन-भीलडी-समदडी-लूनी होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा भीलडी, मारवाड भीनवाल, जालोर, समदडी, लूनी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

2. गाडी संख्या 20944, भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 05.12.25 को भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया लूनी-समदडी-भीलडी-पाटन-महेसाना होकर संचालित होगी।  मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा लूनी, समदडी, जालोर, मारवाड भीनवाल, भीलडी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

3. गाडी संख्या 20496, हडपसर-जोधपुर रेलसेवा जो दिनांक 04.12.25 को हडपसर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया महेसाना-पाटन-भीलडी-समदडी- लूनी होकर संचालित होगी।  मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा भीलडी, मारवाड भीनवाल, जालोर, समदडी, लूनी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

*रीशड्यूल रेलसेवाएं*

1. गाडी संख्या 14701, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा दिनांक 04.12.25 को श्रीगंगानगर से अपने निर्धारित समय से 06 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।
2. गाडी संख्या 14707, हनुमानगढ-दादर रेलसेवा दिनांक 05.12.25 को हनुमानगढ से अपने निर्धारित समय से 03 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।
3. गाडी संख्या 19223, साबरमती-जम्मूतवी रेलसेवा दिनांक 05.12.25 को साबरमती से अपने निर्धारित समय से 03 घंटे 15 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।
4. गाडी संख्या 19031, साबरमती-योगनगरी ऋषिकेश रेलसेवा दिनांक 05.12.25 को साबरमती से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे 15 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!