Bikaner Live

बैनर पोस्टर का विमोचन हुवा पाटी पोथी कलम सरस्वती माताजी तस्वीर वितरण
soni



अनुष्ठान 7 फ़रवरी को रन मुक्तेश्वर महादेव मंदिर धोबी धोरा बीकानेर में होगा

नौनिहालों व अध्ययनरत विद्यार्थियों को पूजित पाटी पोथी कलम बरता सरस्वती माता जी की अभिमंत्रित दिव्य व विशेष तस्वीरो के भेंट का अनुष्ठान जारी 7 फ़रवरी 2026 शनिवार को रन मुक्तेश्वर महादेव मंदिर धोबीधोरा बीकानेर में वितरण अनुष्ठान स्वामी श्री वसुन्दरानन्द महाराज के सानिध्य में पूजन अनुष्ठान के साधक प योगेन्द्र कुमार दाधीच की एव गणमान्य महानुभावों की मंगल उपस्थिति में प्रातः 11.15 बजे से होगा
भारतीय संस्कृति एवं सनातन सार्वभौम महासभा व श्री विप्र महासभा की ओर से 43 वे पूजन अनुष्ठान के विशेष व दिव्य अनुष्ठान में पूजन अनुष्ठान के साधक पंडित योगेन्द्र कुमार दाधीच (अध्यक्ष भारतीय संस्कृति एव सनातन सार्वभौम महासभा राष्ट्रीय संयोजक श्री विप्र महासभा राष्ट्रीय महामंत्री ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन) की अगुवाई में हुवे दिव्य व विशेष अनुष्ठान में पूजित पाटी पोथी कलम बरता अभिमंत्रित माता सरस्वती की तस्वीर नौनिहालों व अध्ययन रत विद्यार्थियों को माता सरस्वती के आशीर्वाद स्वरूप प्रदान की जाएगी

धोबी धोरा हनुमान हत्था पुरानी गिन्नानी सूरसागर आदि क्षेत्र के सनातन बच्चों के वितरण अनुष्ठान की सुव्यवस्था हेतु स्वामी जी की देखरेख में आयोजन समिति बनाई गई है क्षेत्र वासियो को अपने बच्चों का पंजीकरण मंदिर में कराया जाना आवश्यक होगा अपने बच्चों का नाम उम्र पिता माता के नाम  सहित पंजीकरण आयोजन समिति, श्को मंदिर समय में दिनांक 6.2..2026 तक करवाया जा सकेगा । बच्चों को पूजित दिव्य व विशेष पाटी पोथी कलम बरता माता सरस्वती की अभिमंत्रित तस्वीर भोग प्रसाद सहित माता सरस्वती के आशीर्वाद स्वरूप भेंट की जाएगी

बैनर का विमोचन हुवा

रन मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में होने वाले वितरण अनुष्ठान के पोस्टर बैनर का विमोचन स्वामीश्री वसुन्दरानन्द महाराज के कर कमलों से मंदिर परिसर में हुवा

इस वितरण अनुष्ठान में क्षेत्र के गणमान्य महानुभावों को सहभागी बनने हेतु आमंत्रित किया गया है सभी इस दिव्य व विशेष अनुष्ठान के प्रत्यक्ष साक्षी बन कर बच्चों का उत्साह वर्धन करेंगे बच्चों के उत्तरोत्तर प्रगति व सुयोग्य नागरिक बनने के माता सरस्वती के विशेष आशीर्वाद हेतु हो रहे  इस विशेष अनुष्ठान में सभी को आमंत्रित किया गया है

सादर प्रकाशनार्थ   शंकर लाल जोशी
संपादक महोदय।   प्रभारी

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!