Bikaner Live

वर्ल्ड कैंसर डे: निःशुल्क पेप स्मीयर जांच शिविर का आयोजनअखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की अनूठी पहल,कैंसर से डरना नहीं, लड़ना है। समय पर जांच ही सबसे बड़ा बचाव है
soni

वर्ल्ड कैंसर डे: निःशुल्क पेप स्मीयर जांच शिविर का आयोजन
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की अनूठी पहल

कैंसर से डरना नहीं, लड़ना है। समय पर जांच ही सबसे बड़ा बचाव है

बीकानेर, 4 फरवरी 2026।
‘समृद्ध राष्ट्र योजना’ के अंतर्गत आरोग्यम प्रोजेक्ट के तहत आज तेरापंथ महिला मंडल, बीकानेर द्वारा कैंसर जागरूकता और बचाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। पवनपुरी स्थित बोथरा लैब में निःशुल्क पेप स्मीयर (PAP Smear) जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर की मुख्य विशेषताएं:
निःशुल्क जांच: शिविर के दौरान 43 महिलाओं की पेप स्मीयर जांच सफलतापूर्वक की गई, जो सर्वाइकल कैंसर के शुरुआती संकेतों को पहचानने में अत्यंत सहायक है।
विशेषज्ञ परामर्श: विख्यात चिकित्सक डॉ. सुचिता जी बोथरा और डॉ. साइन आफताब ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

महत्वपूर्ण जानकारी: डॉ. सुचिता जी बोथरा ने महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर के लक्षणों, कारणों और बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से जागरूक किया।
मुख्य अतिथि: राजकीय महाविद्यालय,गंगाशहर की प्राचार्य डॉ. बबिता जी जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर टीम के प्रयासों की सराहना की।
सम्मान एवं सेवा भाव
कार्यक्रम के दौरान सेवा का जज्बा रखने वाली ‘टीम जीवन रक्षा’ का महिला मंडल द्वारा विशेष सम्मान किया गया। टीम के सदस्यों को सर्टिफिकेट और शॉल भेंट कर उनकी कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की गई।कार्यक्रम संयोजिका शांताजी भूरा, मंत्री रेणु बोथरा, नीतू रामपुरिया, अलका नाहटा,चंद्रकला महात्मा हीरामणि नौलखा, कुसुम नौलखा, पूजा नौलखा, स्वाति कोठारी, सुरभि झाबक, रेखा बोथरा, कुसुम बैगानी आदि की सराहनीय उपस्थिती रही।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!