Bikaner Live

निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर जाँच शिविर का भव्य उद्घाटन, 80 पेप स्मीयर टेस्ट के साथ शहर में बना रिकॉर्ड
soni


नोखा:
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल, नोखा द्वारा ‘आरोग्यम् प्रोजेक्ट’ के अंतर्गत दिनांक 4 फरवरी को बागड़ी हॉस्पिटल, नोखा में आयोजित निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर जाँच शिविर का सफल एवं प्रेरणादायी आयोजन संपन्न हुआ।
शिविर का उद्घाटन नोखा नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री निर्मलजी भूरा , तेरापंथ सभा मंत्री श्री मनोज जी घीया , उपाध्यक्ष लाभचंद जी छाजेड़, , तेयुप अध्यक्ष निर्मल जी चोपड़ा ,मंत्री सुरेश बोथरा, कवि इंदरचंद जी बैद,
महिला मंडल अध्यक्षा प्रीति ,मंत्री मोनिका बैद , कन्यामण्डल संयोजिका नम्रता सुखलेचा उपस्थित रहे।
शिविर में बागड़ी हॉस्पिटल के हेड डॉ. सुनील जी बोथरा एवं गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. इंदू बाला जी विश्नोई के कुशल पर्यवेक्षण में सभी जाँच प्रक्रियाएँ संपन्न हुईं।
महिला मंडल की ओर से जयश्री भूरा ,मंजू बैद , कुसुम छाजेड़ , सुमन मरोठी , सीमा घीया , सुमन मालू ,नीतू नाहटा , कोमल भूरा , धारा लुनावत , सरिता डागा , निर्मला सेठिया , आभा बैद , ईचरज देवी , महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र की अध्यक्ष सरला जी अग्रवाल व उर्मिला जी तापड़िया कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहीं और व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई।
सभी चिकित्सकों, महिला मंडल सदस्यों एवं सहयोगियों के सामूहिक सहयोग एवं अथक परिश्रम से शिविर में लगभग 80 पैप स्मीयर टेस्ट किए गए, जो नोखा शहर में अपने आप में एक उल्लेखनीय रिकॉर्ड है। कार्यक्रम अत्यंत सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर तेरापंथ महिला मंडल, नोखा द्वारा बागड़ी हॉस्पिटल के डॉक्टर्स एवं स्टाफ सदस्यों को उनके सराहनीय योगदान हेतु “सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन” (प्रशस्ति पत्र) प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे सभी का उत्साहवर्धन हुआ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!