Bikaner Live

बीकानेर कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने से मचा हड़कंप


बीकानेर। बीकानेर के कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मंगलवार को कचहरी परिसर में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक ईमेल मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमा तुरंत सतर्क हो गया।

धमकी की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कोर्ट परिसर को खाली करवाना शुरू कर दिया। एहतियात के तौर पर वहां मौजूद वकीलों, कर्मचारियों और आम लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। अचानक मिली इस सूचना के बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमों को भी तत्काल मौके पर बुलाया गया। सुरक्षा एजेंसियां कोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच कर रही हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद पूरे मामले को गंभीरता से लिया गया है और किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा कदम उठाए जा रहे हैं। संदिग्ध वस्तुओं की तलाश के लिए परिसर के हर हिस्से की सघन जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हुई है और साइबर टीम भी मामले की जांच कर रही है। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जांच पूरी होने तक कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

*”एक महिला जब स्वयं सशक्त होती है, तो वह केवल अपना घर ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र की दिशा बदल देती है। महिलाओं का आर्थिक रूप से स्वतंत्र होना ही वास्तविक सशक्तिकरण है।: शांता भूरा*

Read More »
error: Content is protected !!