Bikaner Live

मिरेकल लर्निंग फाउंडेशन ने ड्राइंग व जीके क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

मिरेकल लर्निंग फाउंडेशन ने ड्राइंग व जीके क्विज प्रतियोगिता का किया आयोजन, हजारों विद्यार्थियों ने बनाई थीम ड्राइंग
10 मार्च को पलाना में आयोजित होगी प्रतियोगिता
बीकानेर। मिरेकल लर्निंग फाउंडेशन की ओर से नि:शुल्क ड्राइंग, आर्ट एंड क्राफ्ट तथा जीके कम्पीटिशन का शुभारम्भ शेरुणा गांव की माँ भगवती शिक्षण संस्थान में किया गया। मिरेकल लर्निंग फाउंडेशन के संस्थापक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि माँ भगवती शिक्षण संस्थान के साथ ही रामसा पीर शिक्षण संस्थान, श्री महाराणा प्रताप शिक्षण संस्थान एवं नरसी कर संस्था के विद्यार्थियों की भी सहभागिता रही। मिरेकल लर्निंग फाउंडेशन के सहसंस्थापक करण सिंह सिसोदिया ने बताया कि प्रदूषण हटाओ पर्यावरण बचाओ तथा जल संरक्षण थीम पर ड्राइंग कम्पीटिशन में हजारों विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आए विद्यार्थियों को मेडल, ट्रॉफी से सम्मानित किया गया एवं अन्य प्रतिभागियों को गिफ्ट्स दिए गए। मिरेकल लर्निंग फाउंडेशन की मंत्री आरती राठौड़ ने बताया कि कार्यक्रम में माँ भगवती शिक्षण संस्थान के ओमाराम मेघवाल, रामसा पीर शिक्षण संस्थान झंझेऊ के रघुवीर सिंह, श्री महाराणा प्रताप शिक्षण संस्थान गोविन्द सिंह, नरसी कर संस्था के प्रधान गोविन्द सिंह निर्णायक की भूमिका में रहे। ड्राइंग के साथ ही जीके क्विज कम्पीटिशन का भी आयोजन किया गया। मिरेकल लर्निंग फाउंडेशन द्वारा 10 मार्च को पलाना की रिदम पब्लिक स्कूल में ड्राइंग व जीके क्विज कम्पीटिशन का आयोजन किया जाएगा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!