Bikaner Live

दम्माणी पंचायत ( बीकानेर) का होली फाग-उत्सव

दम्माणी समाज के लिए यह गर्व और हर्ष का विषय है कि दम्माणी पंचायत ( बीकानेर) का होली फाग-उत्सव इस वर्ष अत्यंत उल्लास, रंग और उमंग के साथ सम्पन्न हुआ।
भाईपा के सभी सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विशेष रूप से मातृशक्ति की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम में चार-चाँद लगा दिए। महिलाओं ने पूरे जोश और आनंद के साथ सुशील जी एवं मुरली पुरोहित की मंडली द्वारा प्रस्तुत होली के रंगीन फाग गीतों पर नृत्य कर कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।
पंचायत अध्यक्ष  सुरेश जी दम्माणी ने सभी आगंतुकों का हार्दिक स्वागत करते हुए समाज की एकता और प्रेम का संदेश दिया। सचिव नारायण दास दम्माणी ने अपनी प्रभावशाली एंकरिंग शैली से पूरे कार्यक्रम को ऊर्जा और उल्लास से भर दिया, जिससे वातावरण लगातार जीवंत बना रहा।
ट्रस्टी श्री मदनमोहन जी दम्माणी द्वारा ठंडाई, कांजी एवं सुस्वादु भोजन की सुंदर एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई, जिसकी सभी ने सराहना की।
कार्यक्रम की सफलता में याज्ञवल्क्य दम्माणी, प्रकाश दम्माणी, सुनील दम्माणी, मीनू दम्माणी एवं प्रियंका दम्माणी का पूर्ण सहयोग रहा।
यह होली फाग-उत्सव समाज की एकता, प्रेम और पारंपरिक संस्कृति का सुंदर उदाहरण बनकर सभी के हृदय में मधुर स्मृतियाँ छोड़ गया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!