Bikaner Live

श्री कृष्ण महेश्वरी मंडल बीकानेर ने मनाया फाग उत्सव कार्यक्रम—-
soni


श्री कृष्ण महेश्वरी मंडल एवं स्थानीय बीकानेर महेश्वरी महिला समिति के संयुक्त तत्वाधान में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रंगों का त्यौहार होली के पावन अवसर पर स्थानीय डागा चौक स्थित महेश भवन में एक दिवसीय फाग उत्सव कार्यक्रम 2026 बड़े ही उल्हास वातावरण में मनाया गया l प्रेस नोट जारी करते हुए मंडल के मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद राठी ने बताया कि वर्तमान में प्रत्येक घर में हो रहे कार्यक्रम को देखते हुए मंडल ने इस वर्ष यह कार्यक्रम एक दिवसीय आयोजित करने का निर्णय लिया था जो कि बहुत ही अच्छा रहाl
मंडल के उपाध्यक्ष किशन चांडक ने बताया कि कार्यक्रम उपस्थित सभी स्वजातीय समाज बंधुओ का मंडल कार्यकारिणी के युवा सदस्य यश कोठारी ने आगंतुक सभी पुरुषों एवं महिलाओं का गुलाल से तिलक कर अभिनंदन किया l मंडल के उप मंत्री पवन कुमार राठी ने कार्यक्रम संबंधी विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सर्वप्रथम फाग उत्सव कार्यक्रम का आगाज बालकृष्ण लड्डू गोपाल को मंडल के अध्यक्ष सत्यनारायण राठी, नारायण डागा किशन चांडक एवं महिला समिति संरक्षिका किरण झंवर, सरला लोहिया श्रेया राठी सचिव चंद्रकला कोठारी ने गुलाल से होली खिलाकर शुभारंभ कियाl
मंडल के अध्यक्ष सत्यनारायण कार्यक्रम संबंधी बताते हुए जानकारी दी की सर्वप्रथम बीकानेर माहेश्वरी महिला समिति की सभी सदस्यों ने संरक्षिका किरण झंवर श्रेया राठी तथा सचिव चंद्रकला कोठारी के नेतृत्व में होली के गीतों एवं भजनों की शानदार प्रस्तुति दी जिस पर महिला समिति की महिलाओं ने शानदार नृत्य की भी प्रस्तुति दी l महिला समिति की सदस्यों की प्रस्तुति के बाद माहेश्वरी समाज के प्रमुख एवं प्रसिद्ध गायक कलाकार नारायण बिहानी ,भक्तमाल पेड़ीवाल आदि ने जहां एक और होली के गीत, भजन ,धमाल तथा होली के रसिया की लगातार प्रस्तुति देकर महेश भवन प्रांगण को भक्तिमय बना दिया वही माहेश्वरी समाज के प्रमुख बांसुरी वादक राजेंद्र लखोटिया ने अपने बांसुरी के माध्यम से भजनों की मधुर स्वर लहरिया बिखरते हुए आज के कार्यक्रम को और शानदार बना दिया l इस अवसर पर महिला समिति की सदस्य श्रीमती सुशील राठी ने भी अपना एकल भजन की प्रस्तुति दी।
मंडल के वरिष्ठ सदस्य नारायण डागा ने बताया कि भजनों की प्रस्तुति के पश्चात आज के फाग उत्सव कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण इस अवसर पर सचेतन राधा कृष्ण की झांकी भी प्रस्तुत की गई जिसमें माहेश्वरी समाज के अनेक बाल कलाकारों ने राधा कृष्ण का अलग-अलग प्रतीकात्मक रूप धारण किया जिसमें मुख्य रूप से परिधिनी मुंदड़ा, कष्णवी लोहिया, केशवी मूंदड़ा, हिमाद्री चांडक तथा पूर्वी मूंदड़ा आदि प्रमुख थे जिन्हें वहां उपस्थित समाज बंधुओ ने पुष्पों की होली खिलाकर ब्रज की होली का अनुभव करते हुए शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी। उपस्थित सभी समाज सदस्यों ने राधा कृष्ण को फूलों की शानदार होली खिलाते हुए सामूहिक भजनों की प्रस्तुति दी। आज के इस फाग उत्सव कार्यक्रम का सफल संचालन श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल के उप मंत्री पवन कुमार राठी ने हमेशा की तरह अपनी चिर परिचित शेरो शायरी के द्वारा किया।
मंडल के उपाध्यक्ष किशन चांडक ने बताया कि आज आयोजित कार्यक्रम में जहां एक और मंडल तथा महिला समिति कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे वही इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य सदस्य एवं मीडिया के साथी भी उपस्थित थे जिनमें मुख्य रूप से जुगल राठी, चंद्रप्रकाश करनानी, जगदीश कोठारी, महेश चांडक, चांद मूंदड़ा, निशा झंवर सरला लोहिया अंजू लोहिया विभा बियानी कंचन राठी लता दमानी यश कोठारी मनोज बिहानी गोपाल कृष्ण मोहता मनोज राठी राजेश राठी संजय करनानी गौरी शंकर राठी बॉबी चांडक अंजली चांडक हिरल चांडक आदि अनेक समाज सदस्य गण उपस्थित थे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!