Bikaner Live

कोर्ट में बम की अफवाह से मचा हड़कंप

बीकानेर,बीकानेर शहर के न्यायालय परिसर में उस समय हड़कंप मच गया,जब कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने की सूचना सामने आई। धमकी की सुचना के बाद पुलिस और प्रशासनिक और सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत सक्रिय हो गया और एहतियातन पूरे कोर्ट परिसर को खाली करवाया गया। सुबह सिस्टम ऑफिसर की मेल पर एक अज्ञात मेल मिला था जिसके बाद एहतियातन पुरे परिसर को खाली करवाया गया है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसिया परिसर में जांच कर रही है अभी तक घबराने जैसी कोई बात नहीं है। बार अध्यक्ष अजय पुरोहित ने कहाकि सुबह डीजे साहब से जानकारी मिली थी की किसी अज्ञात व्यक्ति ने ई-मेल भेजकर बीकानेर कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी। सूचना मिलते ही सभी पक्षकारो,वकीलों और कर्मचारियों को कोर्ट परिसर खाली करने के लिए नोटिस जारी किया है। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक कांवेंद्र सिंह सागर,एएसपी चक्रवती सिंह राठौड़ भी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक कांवेंद्र सिंह सागर ने कहाकि कोर्ट परिसर में डॉग स्कॉयर्ड से चपचपे पर खोजबीन की जा रही है। पूरा परिसर खाली करवा लिए गए है। पुलिस कि टीमें परिसर की सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। कोर्ट परिसर के आसपास भी पुलिस का जाब्ता लगाया गए गए। वही दमकल व अन्य एजेंसियों को भी मौके पर बुलाया गया है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

*”एक महिला जब स्वयं सशक्त होती है, तो वह केवल अपना घर ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र की दिशा बदल देती है। महिलाओं का आर्थिक रूप से स्वतंत्र होना ही वास्तविक सशक्तिकरण है।: शांता भूरा*

Read More »
error: Content is protected !!