Bikaner Live

बीकानेर: कुर्सी पर बैठे बैठे मौत, 5 दिन तक सड़ता रहा मृत शरीर



बीकानेर। जीने के लिए परिवार जरूरी है, परिवार नहीं तो कुछ भी नहीं। अकेला इंसान अपनी ज़िन्दगी एकाकीपन से पनपे संघर्षों में गुजारता है तो मौत के बाद उसका मृत शरीर भी मुक्ति के लिए संघर्ष करता है। सदर थाना क्षेत्र में मिला एक शव चीख-चीख कर यही कहानी कह रहा है। सदर थाना क्षेत्र की सार्दुल कॉलोनी निवासी विवेक सहल आज अपने ही घर में मृत अवस्था में मिले। एएसआई वेदपाल के अनुसार विवेक एक्सरेगली के गली के पीछे निवास कर रहे थे। गुरूवार शाम पड़ोसी को विवेक के घर के अंदर से भयंकर बदबू आई तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तलाशी ली थी विवेक घर की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में मृत मिले। उनका शव कुर्सी पर बैठने की अवस्था में था। शव की स्थिति देखने से पता चलता है कि मौत 5-6 दिन पहले ही हो चुकी थी। शव से खून व पानी टपका हुआ था। शरीर फूला हुआ तथा काला पड़ा हुआ मिला।

खिदमतगार खादिम असहाय सेवा संस्थान अल मदद वेलफेयर के अध्यक्ष राजकुमार खड़गावत, सोएब व रमजान जुनैद भाई हाजी मलंग बाबा इमरान भाई अयूबचाचा इरफानने  मिलकर शव को पीबीएम की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

*”एक महिला जब स्वयं सशक्त होती है, तो वह केवल अपना घर ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र की दिशा बदल देती है। महिलाओं का आर्थिक रूप से स्वतंत्र होना ही वास्तविक सशक्तिकरण है।: शांता भूरा*

Read More »
error: Content is protected !!