Bikaner Live

बीकानेर विद्युत पिलर बॉक्स मरम्मत का चल रहा है अभियान



बीकानेर। बीकेईएसएल ने जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पिलर बॉक्स की मरम्मत का अभियान शुरू किया है। अब तक करीब 120 पिलर बॉक्स को ठीक किया जा चुका है।
कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि इस अभियान के दौरान टूटे पिलर बदलना,  क्षतिग्रस्त ढक्कन की जगह नए लगाना, खुले पड़े बॉक्स में नए ढक्कन लगाये जा रहे हैं। इसके बॉक्स के ढक्कन पर विशेष तरह के ताले भी लगाए जा रहे हैं जिन्हें आम व्यक्ति खोल नहीं पाएगा जिससे पिलर से नागरिक और जानवर सुरक्षित रहेंगे। साथ ही ढक्कन चोरी की घटनायें भी नहीं होंगी।

शनिवार को पूरे दिन खुलेंगे
बीकेईएसएल के कैश काउंटर

बीकानेर। बीकेईएसएल ने उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए शनिवार को अपने बिल संग्रहण (कैश काउंटर) केंद्र खुले रखने का निर्णय किया है।
बीकेईएसएल के प्रवक्ता ने बताया कि 18 अप्रैल शनिवार को सभी बिल संग्रहण केंद्र (कैश काउंटर) प्रात: 9.30 से शाम 6.00 बजे तक खुले रहेंगे। उपभोक्ता शहर में स्थित बीकेईएसएल के किसी भी बिल संग्रहण केंद्र पर अपने बिजली के बिल की राशि जमा करा सकते हैं।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!