Bikaner Live

रेलखंड की गति क्षमता 90 कि.मी प्रति घंटा से बढ़कर 110 कि.मी प्रति घंटा की गई

उत्तर पश्चिम रेलवे के चूरू-रतनगढ रेलखंड पर ट्रैक गति क्षमता में बढ़ोतरी

उत्तर पश्चिम रेलवे ने रेल संचालन को तीव्र एवं सुगम बनाने के प्रयासों के तहत बीकानेर मंडल के चूरू-रतनगढ दोहरी लाइन रेलखंड पर महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल के चूरू-रतनगढ दोहरी लाइन के Km 280 से Km 325 तक 45 कि.मी रेलखंड की सेक्शनल स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़ाकर 110 किलोमीटर प्रति घंटा अनुमोदित की गई है।

इस रेलखंड में गति क्षमता में बढ़ोतरी सिग्नलिंग प्रणाली के अपग्रेडेशन, विद्युतीकरण, ट्रैक उन्नयन, तकनीकी सुधारों तथा आवश्यक संरचनात्मक कार्यों के होने के फलस्वरूप की गई है। आधुनिक सिग्नलिंग प्रणाली स्थापित किए जाने से ट्रेन परिचालन अधिक संरक्षित और विश्वसनीय हुआ है। इसके साथ ही इस खंड पर कई गति प्रतिबंधों को भी हटाया गया है।

सेक्शन की गति बढ़ने से ट्रेनों के यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी, जिससे यात्रियों को तीव्र और सुगम सफर का लाभ मिलेगा। वहीं, संरक्षा मानकों को और मजबूती मिलेगी। साथ ही इस रेल खंड पर लाइनों की क्षमता में वृद्धि के बाद आगामी समय में अधिक ट्रेनों का संचालन संभव हो सकेगा।

इस कार्य से क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। यह उपलब्धि उत्तर पश्चिम रेलवे के इन्फ़्रास्ट्रक्चर के आधुनिकीकरण और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!