Bikaner Live

ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा हेतु काकिनाडा टाउन-हिसार-काकिनाडा टाउन साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन


रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु काकिनाडा टाउन-हिसार-काकिनाडा टाउन साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा (01 ट्रिप) का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 07717, काकिनाडा टाउन-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 21.04.26 को (01 ट्रिप) काकिनाडा टाउन से मंगलवार को 05.40 बजे रवाना होकर गुरूवार को 13.40 बजे हिसार पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 07718, हिसार-काकिनाडा टाउन साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 24.04.26 को (01 ट्रिप) हिसार से शुक्रवार को 14.10 बजे रवाना होकर रविवार को 21.35 बजे काकिनाडा टाउन पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में सामलकोट, राजमुंदरी, ताडेपल्लिगडेम, एलूरू, विजयवाडा, गूंटूर, मिर्यालगूडा, नल्लगोंडा, चर्लपल्ली, मेडचल, कामारेड्डी, निजामाबाद, बासर, धर्माबाद, मुदखेड, नान्देड, पूर्णा, बसमत, हिंगोली डेक्कन, वाशिम, अकोला, शेगांव, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, धरणगांव, अमलनेर, नंदूरबार, उधना, वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौडगढ, भीलवाडा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ, फुलेरा, रींगस, सीकर,
नवलगढ, झुंझुनूं, चिडावा, लोहारू व सादुलपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 02 फर्स्ट मय सैकण्ड एसी, 03 सैकण्ड एसी, 05 थर्ड एसी, 08 शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 24 डिब्बे होगे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!