Bikaner Live

अम्बेडकर जयंती सप्ताह व बीकानेर
स्थापना दिवस पर निबंध व प्रश्नोतरी प्रतियोगिता


बीकानेर, 17 अप्रैल। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की मार्कण्डेय नगर की अम्बेडकर बस्ती की ओर से शुक्रवार को जस्सूसर गेट के बाहर, मालियों के मोहल्ले में पांडे शिक्षण संस्थान परिसर में बालक बालिकाओं की निबंध व प्रश्नोतरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया।
मार्कण्डेय नगर कार्यवाह सुभाषजी के अनुसार दो वर्गो में हुई प्रतियोगिता में बालक-बालिकाओं ने भारत रत्न डॉ.भीम राव अम्बेडकर के जीवन आदर्शों से संबंधित लिखित परीक्षा दी। वहीं बीकानेर नगर के वैभव, कला, साहित्य एवं संस्कृति की विशिष्टताओं पर निबंध लिखे।
बस्ती प्रमुख शिव सोनी व शाखा प्रभारी अनिल पांडे के नेतृत्व में हुई प्रतियोगिता में सुश्री वर्षा गहलोत प्रथम, प्रिया गहलोत द्वितीय तथा समान अंकों के कारण परीक्षा गहलोत, व माया गहलोत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतियोगियों व विजेताओं को वरिष्ठ अभिभाषक तेजकरण गहलोत व सुप्रसिद्ध भक्ति संगीत कलाकारा नारायण बिहाणी ने पुरस्कृत किया। दोनों अतिथियों ने डॉ.भीमराव अम्बेडकर के आदर्शों तथा मरु नगर बीकानेर की विशिष्टताओं, साम्प्रदायिक सौहार्द व भाईचारे की परम्परा, अनेक विशिष्टताओं, सुप्रसिद्ध कोडमदेसर भैरव, करणी माता मंदिर, लक्ष्मीनाथजी मंदिर, भाडाशाह जैन मंदिर, गुरु जम्भेश्वर मंदिर, कतरियासर के जसनाथजी मंदिर, नगर के पुरा व सांस्कृतिक वैभव से  बालक-बालिकाओं को अवगत करवाया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!