Bikaner Live

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, में हीमोफीलिया जागरूकता शिविर एवं कार्यशाला
soni

बीकानेर, 17 अप्रैल । विश्व हीमोफीलिया दिवस पर डॉ. श्याम अग्रवाल चिल्ड्रन हॉस्पिटल, बीकानेर की ओर से जस्सूसर गेट के बाहर  में स्थित हीमोफीलिया ट्रीटमेंट सेंटर की ओर से शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जस्सूसर गेट में जागरूकता शिविर एवं कार्यशाला हुई।
मुख्य वक्ता वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ ’डॉ. श्याम अग्रवाल ने कहा कि हीमोफीलिया जैसे गंभीर रक्तस्राव विकार के प्रति आमजन, एवं शिक्षा एवं स्वास्थ्य कर्मियों को जागरूक रहने, हीमोफिलिया के प्रभावी इलाज का पहला कदम है। उन्होंने बताया कि हीमोफीलिया रोगी के रक्त स्त्राव के नहीं रूकने, नीला पड़ने, बार-बार नकसीर आने, जोड़ों में सूजन व दर्द आदि लक्षण होते है। महिलाओं व बालिकाओं में हीमोफीलिया के लक्षणों को नजर अंदाज करना तथा किसी देवी-देवताओं के प्रकोप आदि अंध विश्वासों के कारण उनका समय पर इलाज नहीं करवाना रोग को बढ़ावा देना होता है। उन्होंने बताया कि फैक्टर रिप्लेसमेंट थेरेपी एवं नियमित देखभाल से हीमोफीलिया पीड़ित बच्चे सामान्य जीवन जी सकते है।
उन्होंने बताया कि ’ डॉ. श्याम अग्रवाल चिल्ड्रन हॉस्पिटल में विश्व हीमोफीलिया फेडरेशन के तत्वावधान में स्थानीय इकाइयों के सहयोग से  हीमोफीलिया ट्रीटमेंट सेंटर, कार्यरत है। यह एक ’पूर्णतः चैरिटेबल डे-केयर सेंटर’ है जो करीब 24 घंटें उपलब्ध’ रहता है, जिससे आपात स्थिति में मरीजों को तुरंत फैक्टर एवं उपचार की सुविधा रहती है।
डॉ. श्याम अग्रवाल ने बताया, 75 प्रतिशत हीमोफीलिया मरीजों का आज भी निदान नहीं हो पाता। हमारा लक्ष्य है कि बीकानेर संभाग का कोई भी बच्चा सिर्फ जानकारी के अभाव में दिव्यांगता का शिकार न हो। शुरुआती निदान से जोड़ों की खराबी रोकी जा सकती है। शिविर में आए अभिभावकों की निःशुल्क जांच, परामर्श एवं फैक्टर उपलब्धता की जानकारी दी गई।
कर्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचर्या डॉ.वीणा तंवर ने कहा कि इस तरह की कार्यशाला व जागरूकता शिविरों से आम लोगों में हीमोफीलिया रोग के बचाव की जानकारी आम जन तक पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से पी.बी.एम.अस्पताल सहित अनेक सरकारी अस्पतालों में भी हीमोफीलिया के रोग के ईलाज की सुविधा उपलब्ध है। इस अवसर पर स्कूल की शिक्षिकाएं व विद्यार्थी मौजूद थे। डॉ.अग्रवाल ने शिक्षिकाओं के हीमोफीलिया रोग व उपचार से संबंधित जिज्ञासाओं को दूर किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!