Bikaner Live

विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन
soni

नेत्र विशेषज्ञ डॉ. श्रद्धा जैन कोचर एवं  चिकित्सक डॉ. गजेंद्र वर्मा ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं*

बीकानेर, 17 अप्रैल 2026
महावीर इंटरनेशनल, बीकानेर केंद्र द्वारा श्री भैरव रतन मातृ उच्च माध्यमिक विद्यालय, बेगानी चौक, बीकानेर में एक विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर ऋषभ फाउंडेशन, बीकानेर के सौजन्य से तथा वंदे मातरम टीम, बीकानेर के सहयोग से आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं भारतीय नव वर्ष समारोह समिति के अध्यक्ष श्री गणेश मल बोथरा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आनंद कुमार हर्ष ने की तथा शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़ द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
शिविर में गुजरात (अहमदाबाद एवं पालीताना) से पधारीं नेत्र विशेषज्ञ डॉ. श्रद्धा जैन कोचर एवं बीकानेर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. गजेंद्र वर्मा ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इस दौरान लगभग डेढ़ सौ बच्चों एवं अन्य नागरिकों की नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच की गई। नेत्र जांच के साथ-साथ बच्चों में सिरदर्द (हेडेक) संबंधी समस्याओं का भी उपचार किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क परामर्श प्रदान किया गया तथा दवाइयां व आई ड्रॉप ऋषभ फाउंडेशन, बीकानेर की ओर से उपलब्ध कराई गईं। साथ ही लगभग 100 से अधिक बच्चों को ऋषभ फाउंडेशन, बीकानेर की ओर से निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुमन छाजेड़ ने महावीर इंटरनेशनल एवं वंदे मातरम टीम के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आजकल बच्चों में आंखों की समस्याएं बढ़ रही हैं, इसलिए ऐसे शिविर सभी स्कूलों में आयोजित किए जाने चाहिए।

डॉ. श्रद्धा जैन ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को मोबाइल का उपयोग दिन में एक घंटे से अधिक नहीं करना चाहिए।

वंदे मातरम टीम के विजय कोचर ने बताया कि यह शिविर सामाजिक समरसता बीकानेर के स्थापना दिवस एवं संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित किया गया।

महावीर इंटरनेशनल, बीकानेर केंद्र के अध्यक्ष वीर नरेंद्र कुमार सुराणा ने बताया कि संस्था भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रखेगी तथा आवश्यकतानुसार चश्मे एवं दवाइयां उपलब्ध कराती रहेगी। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाना है।

इस अवसर पर वीर संतोष बांठिया, वीर सुरेश गुप्ता, वीर गजेंद्र सुराणा, वीर विक्रांत नाहटा सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में वंदे मातरम टीम के विजय कोचर, मुकेश जोशी, कामिनी भोजक, नरसिंह भाटी, शिवदयाल उपाध्याय, राजेंद्र रामपुरिया सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहयोग प्रदान किया।

विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाचार्य आनंद कुमार हर्ष, प्रभारी श्रीमती रश्मि कौशिक, श्रीमती जयंती पांडे, श्रीमती नीलम देया, श्री लोकेश व्यास, श्री लक्ष्मी नारायण पुरोहित, श्री सुखलाल जी, श्री लक्ष्मी नारायण किराडू ने भी शिविर में सक्रिय भूमिका निभाई।

इस अवसर पर वंदे मातरम मातृशक्ति टीम द्वारा डॉ. श्रद्धा जैन कोचर का साड़ी भेंट कर सम्मान किया गया।

महावीर इंटरनेशनल, बीकानेर केंद्र के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शिविर के सफल संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई तथा सभी सहयोगियों, चिकित्सकों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!