
बीकानेर में युवक हुआ घायल
जानलेवा चाइनीस मांझा से लगा कट- प्रतिबंध और समझाइएस के बाद भी बेहद अफसोस शर्मनाक घटना आई सामने………
चाइनीज मांझे के चलते एक युवक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। पता चला है कि लालाणी व्यासों के चौक निवासी हितेश व्यास मुरलीधर व्यास कॉलोनी से अपने घर की ओर जा रहा था कि भाटों के बास से पहले चांइनीज मांझे की चपेट में आ गया। जिससे उसकी गर्दन कट गई और खून बहने लगा। इस दौरान वह बाइक से नीचे भी गिर गया। तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया।
















