Bikaner Live

देशभक्ति की धुनों और रंगारंग प्रस्तुतियों से गूंज उठा डॉ करणी सिंह स्टेडियम

राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का हुआ पूर्वाभ्यास बीकानेर, 13 अगस्त। राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर 15 अगस्त को डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास गुरुवार को किया गया। संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीना ने ध्वजारोहण किया। मार्चपास्ट की सलामी की तथा परेड का निरीक्षण … Read more

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बारहगुवाड़ विद्यालय में होंगे विविध देशभक्ति कार्यक्रम

बीकानेर, स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बारहगुवाड़, बीकानेर में 14 अगस्त को विभिन्न देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विद्यालय प्रशासन द्वारा कार्यक्रमों की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।शाला प्रधानाचार्य श्रीमती विनीता तंवर ने बताया कि प्रातः 8:30 बजे से 9:00 बजे तक प्रभात फेरी का आयोजन किया … Read more

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत बीकानेर से पहली ट्रेन रवाना

972 तीर्थयात्री रामेश्वरधाम के लिए हुए रवाना, विधायक जेठानंद व्यास ने दिखाई हरी झंडी बीकानेर, 13 अगस्त। राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग द्वारा संचालित वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत बीकानेर से पहली ट्रेन गुरुवार को शाम 4:55 बजे बीकानेर रेलवे स्टेशन से रामेश्वरधाम के लिए रवाना हुई। ट्रेन में बीकानेर एवं चूरू जिले … Read more

महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में शुक्रवार को आयोजित होगी सांस्कृतिक संध्या

राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के मीरा बाई सभागार में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। राजस्थान की समृद्ध लोक कला, संस्कृति एवं परंपराओं को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में राजस्थान की विविध लोक कलाओं एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का मनोहारी संगम … Read more

देशभक्ति की धुनों और रंगारंग प्रस्तुतियों से गूंज उठा डॉ करणी सिंह स्टेडियम

*राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का हुआ पूर्वाभ्यास* बीकानेर, राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर 15 अगस्त को डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास गुरुवार को किया गया। संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीना ने ध्वजारोहण किया। मार्चपास्ट की सलामी की तथा परेड का निरीक्षण किया। इस … Read more

बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी पहल: 200 गुम मोबाइल बरामद, असली मालिकों को लौटाए—चेहरों पर लौटी मुस्कान

बीकानेर। आमजन की खोई हुई संपत्ति को सुरक्षित वापस दिलाने के लिए बीकानेर रेंज पुलिस की ओर से लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत बीकानेर रेंज साइबर एवं सोशल मीडिया सेल ने तकनीकी संसाधनों, जिला पुलिस के समन्वय और त्वरित कार्रवाई के जरिए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने … Read more

छात्रसंघ चुनाव बहाली समेत मांगों को लेकर NSUI की भूख हड़ताल शुरू

बीकानेर, 13 अगस्त। छात्रहितों की मांगों को लेकर NSUI बीकानेर ने जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। आंदोलन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। श्रीकृष्ण गोदारा और अभिमन्यु जाखड़ भूख हड़ताल पर बैठे हैं। NSUI ने राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव तत्काल बहाल करने, बीकानेर ग्रामीण क्षेत्र … Read more

बीकानेर को 1000 करोड़ का विशेष पैकेज देने की मांग

बीकानेर, 13 अगस्त। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर दौरे से पहले जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर ग्रामीण के अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने बीकानेर के विकास के लिए 1000 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज की मांग की। सियाग ने गोचर-ओरण एवं खेजड़ी संरक्षण, स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं में सुधार, किसानों को खाद-बीज व फसल बीमा का लाभ … Read more

जैनाचार्य रामलालजी का लिया विधायक जेठानंद व्यास ने आशीर्वाद, साधुमार्गी जैन संघ के साहित्य से उनका अभिनंदन

बीकानेर, 13 अगस्त। अखिल भारतीय साधुमार्गी जैन संघ के हुक्म संघ के नवम पट्टधर आचार्य प्रवर 1008 रामलालजी म.सा.,व उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि के चातुर्मास (समर्पण महोत्सव-2026) के स्थल छबीली घाटी के सेवा सदन में गुरुवार को विधायक जेठानंद ने पहुंचकर चरित्र आत्माओं के दर्शन वंदन किया तथा उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। व्यास का साधुमार्गी … Read more

बाफना स्कूल में तीन हजार से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए तिरंगे

बीकानेर। नोखा रोड स्थित सेठ तोलाराम बाफना एकेडमी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत करीब तीन हजार से अधिक विद्यार्थियों को तिरंगे वितरित किए गए। बाफना स्कूल के सीइओ डॉ. पीएस वोहरा ने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मिथिलेश गौतम ने विद्यार्थियों को … Read more

error: Content is protected !!