बीकानेर, 10 सितम्बर। अनुकम्पात्मक नियुक्ति प्राप्त कनिष्ठ सहायकों की हिन्दी एवं अंग्रेजी कम्प्यूटर टंकण गति परीक्षा आगामी 27 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से गंगा थियेटर के पास स्थित सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग कार्यालय में किया जाएगा।
परीक्षा आयोजन समिति अध्यक्ष एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) श्री उम्मेद सिंह सिंह रतनू ने बताया कि अप्रैल 2026 से जुलाई 2026 की अवधि में आवेदन प्रस्तुत करने वाले अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे।
संबंधित अभ्यर्थी अपना प्रवेश-पत्र जिला कलेक्टर कार्यालय की स्थापना शाखा (कमरा नंबर 13) से कार्यालय समय में स्वयं उपस्थित होकर प्राप्त कर सकते हैं।
टंकण परीक्षा ‘टाइपिंग एग्ज़ाम सॉफ़्टवेयर’ के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने साथ स्वयं का की-बोर्ड ला सकेंगे।













