बीकानेर, 10 सितंबर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के दूसरे चरण के मतदान में शुक्रवार को जिले की छह नगर पालिकाओं के 190 वार्डाे के 1 लाख 66 हजार 355 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 85 हजार 407 पुरूष मतदाता, 80 हजार 944 महिला मतदाता तथा 4 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।
नगर पालिका नोखा में 25 हजार 856 पुरुष मतदाता एवं 24 हजार 644 महिला मतदाता सहित कुल 50 हजार 500, देशनोक नगर पालिका में 8 हजार 345 पुरूष तथा 7 हजार 875 महिला सहित कुल 16 हजार 220, श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका में 22 हजार 788 पुरूष, 21 हजार 594 महिला मतदाता तथा 1 ट्रांसजेंडर सहित कुल 44 हजार 383 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।
खाजूवाला नगर पालिका में 5 हजार 343 पुरूष, 5 हजार 43 महिला तथा एक ट्रांसजेंडर सहित कुल 10 हजार 387, लूणकरणसर नगर पालिका में 12 हजार 586 पुरूष, 11 हजार 990 महिला तथा 2 ट्रांसजेंडर सहित कुल 24 हजार 578 मतदाता तथा नापासर नगर पालिका में 10 हजार 489 पुरूष तथा 9 हजार 798 महिलाओं सहित कुल 20 हजार 287 मतदाता शामिल हैं।




















