Bikaner Live

पीबीएम के गंगाद्वार पर सावन के प्रथम सोमवार को हुआ आदियोगी का पूजन, जोशी-बजाज ने की जलसेवा

बीकानेर। पीबीएम अस्पताल के मर्दाना विभाग के सामने स्थित गंगा द्वार शीतल जल सेवा स्थल पर श्रीकृष्ण सेवा संस्थान की ओर से शीतल जल सेवा का क्रम निरंतर जारी है। सावन के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर बीकानेर नगर निगम के निदेशक (वित्त) धीरज जोशी एवं साइबर क्राइम पुलिस उपअधीक्षक शालिनी बजाज ने सेवा … Read more

माली सैनी सामूहिक विवाह समारोह संस्थान ने महादेव का किया अभिषेक, आयोजन की सफलता की कामना की

बीकानेर। माली सैनी सामूहिक विवाह समारोह संस्थान द्वारा गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव-पार्वती मंदिर में सावन के प्रथम सोमवार को रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। संस्थान के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि आगामी 20 नवम्बर 2026 को देवउठनी एकादशी को सामूहिक विवाह आयोजन की सफलता हेतु महादेव का अभिषेक कर मंगलकामनाएं की गई। पंचमुखा मोहल्ला … Read more

करुणा और स्वीकार भाव से जीवन का उद्धार संभव – चित्तखरांजना जी महाराज साहब

कोटा। रांगड़ी चौक स्थित सुगनजी महाराज के उपाश्रय में आज आयोजित धर्मसभा में पूज्य चित्तखरांजना जी महाराज साहब ने 14 भावनाओं के अंतर्गत करुणा भावना का विस्तृत विवेचन किया। उन्होंने भगवान महावीर और चंड कौशिक सर्प के प्रसिद्ध दृष्टांत का उल्लेख करते हुए बताया कि जब चंड कौशिक ने भगवान महावीर को डसा, तब भी … Read more

निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर, संगठनात्मक बैठक में बूथ सशक्तीकरण पर जोर

बीकानेर । भाजपा शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ की अध्यक्षता में मंगलवार को शहर जिला भाजपा की मासिक संगठनात्मक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी निकाय चुनाव को मुख्य मुद्दा रखते हुए संगठन विस्तार, बूथ सशक्तीकरण एवं विभिन्न आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर व्यापक चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने बताया कि … Read more

बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आरबीजी गैंग के 24 बदमाश गिरफ्तार, दो अवैध पिस्टल, 29 कारतूस और 7 वाहन जब्त

बीकानेर। राजस्थान पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीकानेर रेंज पुलिस ने चूरू जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरबीजी गैंग के सक्रिय सदस्यों सहित कुल 24 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान दो अवैध देशी पिस्टल, तीन मैगजीन, 29 जिंदा कारतूस तथा वारदात में इस्तेमाल किए … Read more

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के तत्वावधान में गौसेवा, वृक्षारोपण एवं स्नेह मिलन समारोह का भव्य आयोजन

बीकानेर, 3 अगस्त। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल द्वारा रविवार को सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं संगठनात्मक एकता को समर्पित तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का सफल एवं भव्य आयोजन किया गया। इन आयोजनों में शहर के प्रतिष्ठित उद्योगपतियों, व्यापारियों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में जयपुर–जोधपुर बाईपास स्थित उदयराम यादव गौशाला में … Read more

मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर आयोजित होंगे फॉलोअप शिविर

बीकानेर। ग्रामीण सेवा शिविर के तहत मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर फोलोअप शिविर आयोजित किए जाएंगे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) श्री उम्मेद सिंह रतनू ने बताया कि मंगलवार को बीकानेर के स्वरूपदेसर एवं लालमदेसर, लूणकरणसर के नकोदेसर एवं कपूरीसर, श्रीडूंगरगढ़ के जाखासर एवं बापेऊ, कोलायत के लम्भाणा भाटियान एवं नैणिया, बज्जू के फूलासर छोटा, पूगल … Read more

बीकानेर को मिलेगी नई पहचान: दुनिया का प्रमुख एस्ट्रो-टूरिज्म हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम

केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल के आमंत्रण पर खगोल वैज्ञानिकों ने किया बीकानेर का दौरा बीकानेर, 3 अगस्त। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल के आमंत्रण पर भारतीय खगोलीय अनुसंधान संस्थान (आईआईए) तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. निरुज मोहन और विख्यात खगोल वैज्ञानिक डॉ. दोरजे … Read more

श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर शिवालय में हुआ भव्य रुद्राभिषेक, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

बीकानेर, 3 अगस्त। श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर देवस्थान विभाग द्वारा राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार मंदिर श्री शिखरबंद महादेव मंदिर में भगवान शिव का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धापूर्वक रुद्राभिषेक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि एवं जनकल्याण की मंगलकामना की गई। इस अवसर पर जिला कलक्टर श्री निशांत … Read more

उचित मूल्य दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित, 10 अगस्त तक किए जा सकेंगे आवेदन

बीकानेर, 3 अगस्त। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने जिले की विभिन्न तहसीलों में रिक्त एवं नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए पात्र व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिला रसद अधिकारी श्री नरेश शर्मा द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) … Read more

error: Content is protected !!