Bikaner Live

मेले में पैदल श्रद्धालुओं की सेवा के लिए शाकद्वीपीय ब्राह्मण  बाबा रामदेव सेवा समिति ने तैयार की रूपरेखा


बीकानेर। आज शाकद्वीपीय ब्राह्मण बाबा रामदेव सेवा समिति के कार्यकर्ताओं की बैठक कालू सिंह की अध्यक्षता में सेवगों का मोहल्ला, गोपेश्वर बस्ती, बीकानेर में आयोजित हुई। बैठक में आगामी रामदेवरा मेले में आने वाले पैदल श्रद्धालुओं की सेवा के लिए आवश्यक व्यवस्था एवं सेवा कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई।

पिछले 35 वर्षों से अनवरत सेवा कार्य कर रही समिति इस वर्ष भी सेवा भाव के साथ पैदल यात्रियों के लिए मेडिकल सुविधा, चाय-नाश्ता एवं ठंडे पानी की व्यवस्था करेगी। यह सेवा 10 सितम्बर से गडियाला फांटा, नंदनवन गौशाला के सामने से शुरू होकर हरी इच्छा तक संचालित की जाएगी।

सेवा समिति के संचालक राजेंद्र कुमार सेवग में कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा” के भाव से प्रेरित होकर कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी। उन्होंने कहा कि पैदल श्रद्धालुओं की सेवा के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

बैठक में अशोक सेवग ने बताया कि अधिक से अधिक भामाशाहों को सेवा समिति से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने समाज के लोगों से तन-मन-धन से सहयोग करने की अपील की। समिति के कार्यकर्ताओं ने भी 24 घंटे पैदल यात्रियों की सेवा के लिए पूर्ण जोश और श्रद्धा के साथ तत्पर रहने का संकल्प व्यक्त किया।

बैठक में कालू सिंह जी, नीरज भोजक, श्रीराम सेवग, कमल कुमार, सनक मारू, सुरेंद्र सेवग, सुंदर लाल चौधरी, भैराराम सोनी, महेश छींपा, मनीष, सीताराम प्रजापत, घनश्याम हर्ष, लक्ष्मण सेवग, करना राम गेदर, हरी गेधर, कैलाश सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सेवार्थ एवं सहयोगार्थ PhonePe: 9983277027
अधिक जानकारी के लिए संपर्क: 9829882028
जय बाबे री।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!