
बीकानेर, 23 अगस्त। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के संदर्भ में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण रविवार को राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के फैकल्टी हाउस में आयोजित किया गया।
इस दौरान दक्ष मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतदान प्रक्रिया, मॉक पॉल, ईवीएम संचालन, पोस्टल बैलेट, आचार संहिता सहित चुनाव से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान गया।
इस अवसर पर जिला प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी और राजुवास के कुलसचिव श्री पंकज शर्मा ने कहा कि जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर, निर्वाचन प्रक्रिया के महत्वपूर्ण अंग हैं। मास्टर ट्रेनर्स अपने अधिकारी और दायित्वों को भलीभांति समझ लें तथा राज्य निर्वाचन आयोग के प्रत्येक निर्देश की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष एवं भयमुक्त निर्वाचन हमारी सामूहिक जिम्मेदारी हम इसके लिए सभी पूर्ण गंभीरता से कार्य करें।
इस अवसर पर राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स डॉ वाई बी माथुर, डॉ विपिन सैनी, एस एल राठी, डॉ शमिंद्र सक्सेना, डॉ नवदीप बैंस, डॉ राजाराम मौजूद रहे।
*मतदाता जागरूकता गतिविधियों की दी जानकारी*
प्रशिक्षण के दौरान स्वीप प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रशांत जोशी ने जिले में चलने वाली मतदाता जागरूकता गतिविधियों की जानकारी दी। जोशी ने बताया कि लोकतंत्र में मतदान तथा मतदान प्रक्रिया में एक-एक वोट महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम और नगरपालिका क्षेत्र के प्रत्येक मतदाता जागरूक होकर मतदान करें, इसके मद्देनजर जागरूकता की सघन गतिविधियां आयोजित की जाएगी। सह प्रभारी तथा जिला परिषद के आईईसी कॉर्डिनेटर गोपाल जोशी ने मतदान की शपथ दिलाई और कहा कि मास्टर ट्रेनर, प्रशिक्षण के दौरान भी मतदाता जागरुकता के बारे में बताया।













