Bikaner Live

श्रीमती राजोरिया ने संभाला संभागीय आयुक्त का पदभार
फ्लेगशिप योजनाओं की जानी प्रगति, कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की….

बीकानेर, 6 अगस्त। भारतीय प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी श्रीमती उर्मिला राजोरिया ने रविवार को संभागीय आयुक्त का पदभार संभाला। श्रीमती राजोरिया इससे पूर्व राजफेड में प्रबंध निदेशक थी।जिला कलेक्टर श्री भगवती प्रसाद कलाल ने उन्हें कार्यभार सौंपा। इस दौरान महानिरीक्षक (पुलिस) श्री ओमप्रकाश तथा अतिरिक्त संभागीय आयुक्त श्री एएच गौरी मौजूद रहे। इस दौरान … Read more

ऊर्जा मंत्री भाटी के प्रयासों से पं.स. हदां के गठन की अधिसूचना जारी
क्षेत्रवासियों ने मनाई खुशियां…

ऊर्जा मंत्री भाटी के प्रयासों से पं.स. हदां के गठन की अधिसूचना जारीक्षेत्रवासियों ने मनाई खुशियां14 ग्राम पंचायतों के विकास को लगे नए पंख     बीकानेर, 05 अगस्त। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी के प्रयासों से हदां को नवीन पंचायत समिति बनाये जाने की बजट घोषणा को मूर्तरूप मिल गया है। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग … Read more

जोश और उत्साह से राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
10 अगस्त तक आयोजित होगी पहले स्तर की खेल प्रतियोगिताएं…

बीकानेर,5 अगस्त।‌ राजीव गांधी शहरी एवं ग्रामीण ओलंपिक खेलों के पहले दिन शनिवार को जिले में सैकड़ो खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपने दमखम का प्रदर्शन किया।विभिन्न ग्राम पंचायतों और शहरी क्षेत्रों में कबड्डी, टेनिस बॉल क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल, खो-खो महिला वर्ग, शूटिंग बॉल पुरुष वर्ग तथा रस्साकशी महिला वर्ग की प्रतियोगिताओं में पूरे … Read more

नो बैग डे पर स्कूलों में हुई भाषण एवं निबंध प्रतियोगिताएं, ली मतदान की शपथ…

बीकानेर, 5 अगस्त। जिले में चल रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को नो बैग डे के अवसर पर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की उच्च माध्यमिक स्तर की स्कूलों में भाषण एवं निबंध प्रतियोगिताएं हुई।जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा स्वीप प्रकोष्ठ की प्रभारी नित्या के. ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के … Read more

दस्तावेज पूर्ति हेतु अनुजा निगम कार्यालय में आयोजित होगा शिविर…

बीकानेर, 4 अगस्त। अनुजा निगम लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय निगम योजनाओं के तहत वर्ष 2022-23 में ऋण स्वीकृत के साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज पूर्ति हेतु 7,8,10 एवं 11 अगस्त को प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक शिविर आयोजित किये जाएंगे। अनुजा निगम के सहायक परियोजना प्रबंधक अरविन्द आचार्य ने बताया कि चयनित अभ्यर्थी … Read more

ऊर्जा मंत्री श्री भाटी विभिन्न कार्यक्रम में करेंगे शिरकत…

बीकानेर,4 अगस्त। ऊर्जा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी शनिवार को प्रात: 9 बजे डॉ करणी सिंह स्टेडियम में राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेलों का शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात प्रातः 11 बजे विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।ऊर्जा मंत्री रविवार को प्रात: 10 बजे बज्जू के 132 केवी जीएसएस में 50 एमवीए के नवीन … Read more

राजीव गांधी शहरी और ग्रामीण ओलंपिक शनिवार से
खेलों के महाकुंभ में लाखों खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
जिला स्तरीय समारोह डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में, ऊर्जा मंत्री करेंगे शुभारंभ….

बीकानेर, 4 अगस्त। खेलों का महाकुंभ राजीव गांधी शहरी और ग्रामीण ओलंपिक खेल शनिवार से शुरू होगा। इस खेल स्पर्धा के लिए जिले के 2 लाख 17 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीकरण करवाया है। इन खेलों के लिए 21 हजार से अधिक टीमों का गठन किया गया है। खेलों का जिला स्तरीय समारोह शनिवार … Read more

राज्य केश कला बोर्ड की बैठक आयोजित….

जयपुर, 4 अगस्त। श्री महेन्द्र गहलोत, अध्यक्ष, राज्य केश कला बोर्ड की अध्यक्षता में आज प्रातः 11 बजे कार्यालय सभाकक्ष में बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि “विश्वकर्मा कामगार कल्याण योजना” में केश कामगारों को लाभान्वित किये जाने हेतु ऑनलाईन पोर्टल विकसित किया जा रहा है। शीघ्र ही पोर्टल चालू कर ऑनलाईन … Read more

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग का शिकायत निवारण शिविर 8 अगस्त को कोलायत में…

बीकानेर, 3 अगस्त। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा 8 अगस्त को कोलायत ब्लॉक में शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की पूर्व तैयारियों के लिए गुरुवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) हरि सिंह मीणा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने श्रीकोलायत के उपखण्ड अधिकारी को पंचायत समिति कोलायत में … Read more

सीमावर्ती क्षेत्र में धारा 144 के आदेश आगामी दो माह के लिए बढ़ाए-जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए आदेश…

बीकानेर, 3 अगस्त। जिले में सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध प्रवेश व अवांछनीय गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए जिला मजिस्ट्रेट व जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के आदेश आगामी दो माह तक बढ़ाए हैं।आदेशानुसार जिले से लगने वाली अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर तस्करों, घुसपैठियों व अन्य असामाजिक तत्वों … Read more

error: Content is protected !!