Bikaner Live

दस्तावेज पूर्ति हेतु अनुजा निगम कार्यालय में आयोजित होगा शिविर


बीकानेर, 4 अगस्त। अनुजा निगम लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय निगम योजनाओं के तहत वर्ष 2022-23 में ऋण स्वीकृत के साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज पूर्ति हेतु 7,8,10 एवं 11 अगस्त को प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक शिविर आयोजित किये जाएंगे। अनुजा निगम के सहायक परियोजना प्रबंधक अरविन्द आचार्य ने बताया कि चयनित अभ्यर्थी पुराना डी.आर.डी.ए. भवन स्थित निगम के कार्यालय में शिविर के दौरान आवेदन पत्र, मूल दस्तावेज एवं उनकी एक प्रति लेकर निर्धारित समय पर उपस्थित हो सकते हैं। इस सम्बंध में जानकारी एवं दस्तावेजों की जानकारी हेतु कार्यालय दूरभाष नं. 0151-2226023 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!