Bikaner Live

गीतों भरी शाम में अनेक फनकारों के नाम में गूंजे  सदा बहार गीत 

बीकानेर। अमन कला केंद्र द्वारा दो दिवसीय संगीत कार्यक्रम  श्रृंखला में शनिवार को टाउन हॉल में फिल्मी गीतों का रंगारंग कार्यक्रम गीतों भरी शाम में अनेक फनकारों के नाम आयोजित किया गया । संस्था के अध्यक्ष एम रफीक कादरी ने विज्ञप्ति में बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सखा संगम के अध्यक्ष एन डी रंगा … Read more

जनहित में आमजन स्वास्थ्य निशुल्क स्वास्थ्य परीक्ष

रविवार सुबह 08:30 बजे से 10:00 तक दिनांक 5 नवंबर 2023 को स्थान शिव धर्म कांटे के पास वाली गली ओम नगर सब्जी मंडी रोड बीकानेर निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठावे और अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहते हुए!स्वस्थ रहें मस्त रहें!

यूथ चला बूथ’ के तहत युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करने की पहलनाबार्ड ने मां करणी शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान, नाल में आयोजित किए मतदाता जागृति कार्यक्रम

बीकानेर, 4 नवंबर। मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से नाबार्ड द्वारा ‘यूथ चला बूथ’ के तहत शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।नाल स्थित मां करणी बीएड बीएसटीसी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में नाबार्ड के डीडीएम रमेश तांबिया ने विद्यार्थियों को निर्वाचन आयोग की विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में बताया। … Read more

चौधरी कॉलोनी में 270 किलो संदिग्ध घी करवाया सीज
सत्तासर में 80 किलो एक्सपायर्ड टॉफी कार्रवाई नष्ट

खाद्य सुरक्षा दलों ने की अलग-अलग दो कार्यवाहियां बीकानेर, 3 नवंबर। स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है कि त्यौहारी सीजन में आमजन को शुद्ध मिठाइयां उपलब्ध हो सके। इसी क्रम में कार्यवाही करते हुए खाद्य सुरक्षा दल ने गंगाशहर की चौधरी कॉलोनी स्थित एक सुपर स्टॉकिस्ट के यहां पड़े संदिग्ध 270 किलो घी को सीज करवाया … Read more

स्काउट गाइड प्रतिनिधियों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियानविभिन्न गतिविधियां आयोजित

बीकानेर, 3 नवंबर। ‘एक दिन-एक विभाग जागरूकता अभियान’ के तहत शुक्रवार को राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड की ओर से मतदाता जागरूकता की विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। सीओ स्काउट जसवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि गत विधानसभा चुनाव में बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के न्यूज मतदान वाले केंद्रों पर विशेष फोकस किया गया। राजकीय … Read more

शास्त्रीय संगीत आधारित गीतों के जरिए की जाएगी मतदान की अपीलजिला निर्वाचन अधिकारी ने किया तीन मतदान प्रेरणा गीतों के पोस्टर का विमोचनचिरमी, राग मालकोश और तीन ताल पर आधारित मतदान गीतों का हुआ विमोचन

बीकानेर, 3 नवंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने मतदाताओं को मतदान प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से तैयार किए गए तीन गीतों के पोस्टर का शुक्रवार को विमोचन किया।ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इन गीतों में शास्त्रीय संगीत का प्रयोग कर आमजन को मतदान करने व अन्य लोगों को प्रेरित करने की … Read more

शुक्रवार को 19 प्रत्याशियों के किए नाम निर्देशन पत्र दाखिल

बीकानेर, 3 नवंबर। विधानसभा चुनाव 2023 के तहत शुक्रवार को जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कुल 19 प्रत्याशियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये गये।बीकानेर पश्चिम से दिलीप कुमार जोशी ने निर्दलीय प्रत्याशी, अब्दुल मजीद खोखर आर एल टी पी प्रत्याशी, जेठानंद ने बीजेपी प्रत्याशी के रूप में निर्देशन पत्र दाखिल किए।राकेश ने निर्दलीय … Read more

विभिन्न धर्मों के गुरुओं ने दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश

बीकानेर, 3 नवंबर। विभिन्न धर्मों के गुरुओं ने शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया है। इसके लिए शुक्रवार को जिला परिषद सभागार में कार्यक्रम हुआ।शिवबाड़ी महंत स्वामी विमर्शानंद वीडियो कांफ्रेंस से जुड़े। उन्होंने आह्वान किया कि लोकतंत्र के इस महापर्व में प्रत्येक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग निर्भीक और निष्पक्ष होकर करे।कार्यक्रम में शहर काजी श्री … Read more

अभिभावकों को पाती लिख स्कूली विद्यार्थी करेंगे मतदान की अपीलशनिवार को एक साथ सभी स्कूलों में होंगे कार्यक्रम

बीकानेर, 3 नवंबर। ‘एक दिन-एक विभाग जागरूकता कार्यक्रम’ के तहत शनिवार कोजिले के सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा अपने अभिभावकों को ‘मतदान की पाती’ लिखी जाएगी। इसके माध्यम से बच्चे अपने अभिभावकों से 25 नवंबर को मतदान जरूर करने का आह्वान करेंगे।अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद … Read more

4 नवंबर को पुष्य नक्षत्र सुबह करीब 8 बजे शुरू होगा और 5 को सुबह 10:30 तक रहेगा

दीपावली के 7 दिन पहले खरीदारी के लिए शनि और रवि पुष्य नक्षत्र का योग बन रहा है। 4 नवंबर को पुष्य नक्षत्र सुबह करीब 8 बजे शुरू होगा और 5 को सुबह 10:30 तक रहेगा। इस मौके पर प्रॉपर्टी, सोना-चांदी, कीमती चीजें और घर में इस्तेमाल आने वाली चीजों की खरीदारी करना शुभ माना … Read more

error: Content is protected !!