Bikaner Live

चौधरी कॉलोनी में 270 किलो संदिग्ध घी करवाया सीज
सत्तासर में 80 किलो एक्सपायर्ड टॉफी कार्रवाई नष्ट

खाद्य सुरक्षा दलों ने की अलग-अलग दो कार्यवाहियां

बीकानेर, 3 नवंबर। स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है कि त्यौहारी सीजन में आमजन को शुद्ध मिठाइयां उपलब्ध हो सके। इसी क्रम में कार्यवाही करते हुए खाद्य सुरक्षा दल ने गंगाशहर की चौधरी कॉलोनी स्थित एक सुपर स्टॉकिस्ट के यहां पड़े संदिग्ध 270 किलो घी को सीज करवाया है। वहीं दूसरे दल द्वारा सतासर और छतरगढ़ में कार्यवाही की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि गंगा शहर की चौधरी कॉलोनी में स्थित मेसर्स करणी ट्रेडर्स सुपर स्टॉकिस्ट के यहां कार्यवाही के दौरान भूमि एवं नमित ब्रांड घी की पैकिंग पाई गई जिनकी मार्केट में आपूर्ति बहुत कम दाम पर की जा रही थी। इसे संदिग्ध मानते हुए उनके नमूने संग्रहित किए गए और लगभग 270 लीटर घी को सीज करवा दिया गया। यह दोनों ब्रांड गांधीनगर गुजरात से सप्लाई हो रहे थे। इसी के साथ बिस्कुट के भी सैंपल लिया गया। कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानु प्रताप सिंह गहलोत व श्रवण कुमार वर्मा शामिल रहे।
दूसरे दल में शामिल खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार व राकेश गोदारा द्वारा सत्तासर में एक गोदाम से 80 किलो एक्सपायर टॉफी चिन्हित की और मौके पर ही इसे नष्ट करवाया। दल द्वारा 181 टोल फ्री नंबर पर आई शिकायत के आधार पर छतरगढ़ में सरस डेयरी बूथ से दूध का सैंपल भी संग्रहित किया गया। डॉ अबरार ने बताया कि आमजन को शुद्ध खाद्य व मिठाइयां उपलब्ध हो इसके लिए कार्यवाहियां निरंतर जारी रहेगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!