Bikaner Live

विभिन्न धर्मों के गुरुओं ने दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश

बीकानेर, 3 नवंबर। विभिन्न धर्मों के गुरुओं ने शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया है। इसके लिए शुक्रवार को जिला परिषद सभागार में कार्यक्रम हुआ।
शिवबाड़ी महंत स्वामी विमर्शानंद वीडियो कांफ्रेंस से जुड़े। उन्होंने आह्वान किया कि लोकतंत्र के इस महापर्व में प्रत्येक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग निर्भीक और निष्पक्ष होकर करे।
कार्यक्रम में शहर काजी श्री शाहनवाज हुसैन का वीडियो संदेश प्रसारित किया गया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में मतदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। हमारा एक-एक वोट अमूल्य है। यह हमारा अधिकार होने के साथ कर्त्तव्य भी है, जिसकी पालना करना जरूरी है।


कार्यक्रम में सेंट मार्क्स सीएनआई चर्च के प्रिस्ट श्री रेन्हरेन क्रिस्टीना डेनियल, गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के ग्रंथी श्री गुरविंदर सिंह भाटिया और श्री जसविंद्र सिंह, चिंतमणि जैन मंदिर प्रन्यास अध्यक्ष निर्मल कुमार धारीवाल, पुजारी मोहित शर्मा आदि मौजूद रहे।
सभी धर्म गुरुओं ने आह्वान किया कि मतदान दिवस को लोकतंत्र के महाउत्सव की तरह लें और इसमें पूरे उत्साह से भाग लें। उन्होंने कहा कि 25 नवंबर के सर्वाधिक मतदान के मामले में बीकानेर, प्रदेश का सिरमौर बने।
इस दौरान जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी और स्वीप प्रभारी नित्या. के ने आह्वान किया कि धर्मगुरु विभिन्न माध्यमों से मतदान के प्रति आमजन को प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि इस मतदान की अवधि बढ़ाते हुए इसे प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक किया गया है। इस दौरान प्रतिभागियों ने शत प्रतिशत मतदान की शपथ ली। कार्यक्रम का संचालन गोपाल जोशी ने किया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!