बीकानेर, 3 नवंबर। ‘एक दिन-एक विभाग जागरूकता कार्यक्रम’ के तहत शनिवार को
जिले के सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा अपने अभिभावकों को ‘मतदान की पाती’ लिखी जाएगी। इसके माध्यम से बच्चे अपने अभिभावकों से 25 नवंबर को मतदान जरूर करने का आह्वान करेंगे।
अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशानुसार ‘नो बैग डे’ के अवसर पर शनिवार को यह कार्यक्रम होगा। इसके तहत प्रत्येक विद्यार्थी अपने अभिभावकों के नाम मतदान की पाती लिखेगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सभी चिट्ठियों को एकत्रित करते हुए जिला निर्वाचन कार्यालय को जमा करवाई जाएगी। साथ ही स्कूल और ब्लॉक स्तर पर सर्वश्रेष्ठ पाती को सम्मानित किया जाएगा। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी और स्वीप प्रभारी नित्या के. ने शुक्रवार को इसकी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इसमें अधिक से अधिक बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्कूलों में रंगोली, नारे, रैली या अन्य किसी गतिविधि के आयोजन के निर्देश दिए। सरकारी और निजी विद्यालयों में भरवाए गए संकल्प पत्रों की समीक्षा की।
Related Post



नवरात्रा में होने वाले 100 कुण्डी अयुत-चण्डी महायज्ञ हेतु भूमिपूजन हुआ सभी उपस्थितो को बांटी नगद बधाईया
September 20, 2026
No Comments
Read More »

पूनरासर धम में उमड़ा जनसैलाब लंबी-लंबी कतारें में किए बाबा के दर्शन
September 19, 2026
No Comments
Read More »
बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, 1132 किलो रसगुल्ला एवं गुलाब जामुन सीज
September 19, 2026
No Comments
Read More »

एसएमएस दिव्यांग सेवा संस्था पैरा-एथलीट रविंद्र कूकणा का विदेश में शानदार प्रदर्शन
September 19, 2026
No Comments
Read More »
विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत पुष्पा देवी को पीएम आवास योजना की तीसरी किस्त का लाभ
September 19, 2026
No Comments
Read More »

विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत बज्जू खालसा में जन-कल्याण शिविर आयोजित
September 19, 2026
No Comments
Read More »

पांचू क्षेत्र में कृषि आदान विक्रेता परिसरों का किया औचक निरीक्षण व आनलाईन नमूने किए आहरित
September 19, 2026
No Comments
Read More »

विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत बज्जू खालसा में जन-कल्याण शिविर आयोजित
September 19, 2026
No Comments
Read More »

विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत लाभार्थी को पीएम आवास योजना की तीसरी किस्त का भुगतान
September 19, 2026
No Comments
Read More »





