Bikaner Live

अलवर में आयोजित कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण, 435 युवाओं को मिले सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र


बीकानेर, 16 अगस्त। केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह तथा मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के आतिथ्य में रविवार को अलवर में आयोजित कार्यक्रम का जिला स्तरीय प्रसारण रवींद्र रंगमंच पर किया गया।

इस दौरान जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे मौजूद रहे। जिला स्तर पर 435 युवाओं को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें कारागार सेवा के 190 प्रहरी, प्रशासनिक सुधार विभाग के 171 सहायक कर्मचारी, एनएचएम के 42 आयुष अधिकारी तथा कनिष्ठ लेखाकार, शिक्षा विभाग के 15 कनिष्ठ लिपिक तथा रोडवेज के पांच परिचालक आदि प्रमुख थे। जिला कलेक्टर ने इन कार्मिको को नियुक्ति पत्र प्रदान किए तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि एक लोकसेवक के रूप में प्रत्येक नवचयनित युवा अपने दायित्वों का गंभीरता और जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करें।

रोजगार विभाग के उपनिदेशक श्री हरगोविंद मित्तल ने बताया कि अलवर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के साथ 10 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में केंद्रीय कारागार अधीक्षक डॉ अभिषेक शर्मा सहायक निदेशक (लोक सेवाएं) श्रीमती सुमन शर्मा जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक दो रामगोपाल शर्मा जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक श्रीकांत चरण अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी श्री शिव शंकर चौधरी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक श्री एलडी पवार सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉक्टर सत्येंद्र सिंह राठौड़ आदि मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन श्री चंडीदान ने किया।

*दुग्ध समितियों को मिले माइक्रो एटीएम, अब गांवों में ही मिलेंगी बैंकिंग सुविधाएं*

दुग्ध उत्पादकों को बैंकिंग सुविधाएं उनके गांव और दुग्ध संग्रहण केंद्र के नजदीक उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए रविवार को रवींद्र रंगमंच में आयोजित कार्यक्रम के दौरान माइक्रो एटीएम का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला कलेक्टर श्री निशान्त जैन ने बीकानेर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ से जुड़ी दुग्ध सहकारी समितियों एवं दुग्ध उत्पादकों को माइक्रो एटीएम वितरित किए गए। इस दौरान उरमूल के प्रबंध संचालक श्री बाबूलाल बिश्नोई, सीसीबी बैंक के प्रबंधक श्री रणवीर सिंह और पीएंडआई प्रभारी श्री अनिल दाधीच सहित संबंधित अधिकारी एवं दुग्ध सहकारी समितियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। जिला कलेक्टर ने इसे दुग्ध उत्पादकों के लिए ग्रामीण स्तर पर बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार की महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि माइक्रो एटीएम के माध्यम से दुग्ध समितियों द्वारा दुग्ध उत्पादकों को दूध का भुगतान करने के साथ ही निर्धारित बैंकिंग प्रक्रियाओं के तहत नए बैंक खाते खोलने की सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!