
आई इण्डिया संस्था ,जयपुर द्वारा शिक्षा से वंचित बालक बालिकाओ के लिए संचालित निःशुल्क पाठशालाओं मे शनिवार को बालक बालिकाओ ने 80 वां स्वतन्त्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया। प्रेम पाठशाला,झाग मे संस्था प्रबंधक भगवान सहाय सिंहल ने ध्वजारोहण किया।तत्पश्चात बालक बालिकाओ ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
प्रेम पाठशाला,भांकरोटा मे संस्था के सचिव श्री चारू गोस्वामी ने, श्वेतार्क पाठशाला,डीसीएम पर संस्था उपाध्यक्ष श्रीमती दर्शना गोस्वामी ने और लाड़ली परियोजना मे श्री रूपेन्द्र शर्मा ने ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर अतिथियों ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा,ताकि जीवन मे अपने लक्ष्य को प्राप्त कर माता -पिता का नाम रोशन कर सके।
संस्था सचिव श्री चारू गोस्वामी ने बताया कि संस्था शिक्षा से वंचित बालक बालिकाओ के लिए तीन निःशुल्क पाठशालाओं का संचालन कर रही है,जिनमे लगभग एक हजार बालक बालिकाऐं शिक्षा का लाभ ले रहे है।समारोह के दौरान शैक्षणिक सत्र 2025-26 मे सैकण्डरी और सीनियर सैकण्डरी कक्षाओं मे प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले बालक बालिकाओ को नगद राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम मे सभी शिक्षक गण एवं गणमान्य लोग और बालक बालिकाएं उपस्थित थे ।समारोह मे मुख्य समन्वयक उमेश शर्मा,हिम्मत सिंह,सुभाष शर्मा,अशोक शर्मा,आशीष भट्ट, अतुल भट्ट, रमेश शर्मा,विष्णु शर्मा,सचिन दुबे, विभा सिंह, कान्ता झांकल,प्रियदर्शना,विशाखा,अनिता,सरिता,चित्रा,पद्मावती,मैना,सुनिता,कविता,दिशा,सन्तोष, गीता उपस्थित हुए।
कार्यक्रम के अन्त मे बच्चों को मिठाई वितरित की गई। कार्यक्रम का संचालन पाठशाला के प्राचार्य ने किया।🙏💐🙏















