Bikaner Live

तीन बाणधारी श्री श्याम बाबा का सातवाँ विशाल भजन संध्या

बीकानेर श्री श्याम परिवार मंडल, करनी नगर, लालगढ़ के तत्वावधान में आगामी गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 को सातवें विशाल भजन संध्या एवं पावन अखाड़े का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक महोत्सव पूज्य श्री मनोहर दास जी महाराज (पुजारी, प्राचीन निज मंदिर, सूरजगढ़ धाम) के पावन सानिध्य में आयोजित होगा।
मंडल के श्याम जी माहेश्वरी, वीरेंद्र शर्मा, प्रकाश सोनी एवं तरुण शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया स्थित श्री खांडल विप्र भवन (जैन कॉलेज के पीछे, रोड नंबर 5) सायं 7:15 बजे से प्रभु इच्छा तक आयोजित होगा।
कार्यक्रम में कोलकाता के सुप्रसिद्ध भजन सम्राट संजय मित्तल बाबा के दरबार में अपनी सुमधुर प्रस्तुतियां देंगे। उनके साथ स्थानीय एवं प्रसिद्ध भजन गायक रामदेव गहलोत, मास्टर नानू तथा संदीप राजस्थानी भी बाबा श्याम को अपने भजनों से रिझाएंगे।महोत्सव के दौरान बाबा श्याम की अखंड ज्योत प्रज्वलित की जाएगी तथा अलौकिक एवं भव्य श्रृंगार किया जाएगा। इस अवसर पर 56 भोग, सवामणी प्रसाद का भोग लगाया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए केसर की होली, इत्र वर्षा तथा भव्य पुष्प वर्षा मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी। आयोजक मंडल ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से इस पावन आयोजन में उपस्थित होकर धर्म लाभ उठाने की अपील की है।मंडल के सदस्य यश माहेश्वरी,पंकज गुप्ता,मुकेश गोयल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा श्याम की हीरे-मोतियों से नजर उतारी जाएगी। आरती के पश्चात वे हीरे-मोती बाबा श्याम के भक्तों में प्रसाद स्वरूप बांटे जाएंगे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!