Bikaner Live

आचार्यश्री के सानिध्य में अभिभावक दम्पति का विशेष सत्र 4 अक्टूबर को

बीकानेर, 30 सितम्बर। अखिल भारतीय साधुमार्गी जैन संघ के हुक्म संघ के नवम पट्टधर आचार्यश्री रामलालजी महाराज, उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि के सानिध्य में 4 अक्टूबर रविवार को सुबह सवा सात बजे से सवा आठ बजे तक ’’गुड़ पेरेन्टिंग सैशन ’’  बच्चों के माता-पिता के लिए विशेष कार्यक्रम छबीली घाटी के सेवा सदन में होगा।
साधुमार्गी सेवा समिति के मीडिया प्रभारी अमित गोलछा ने बताया कि बच्चों को संस्कारी बनाने के लिए यह जागरूकता का विशेष सत्र होगा। इसमें सभी अविवाहित बच्चों के माता पिता को आमंत्रित किया है। अभिभावक दम्पति ही इसमें शामिल हो सकेंगे, बच्चे नहीं। सत्र में चारित्र आत्माओं के प्रेरणादायक प्रवचन होंगे ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!