
माहेश्वरी भवन भाग-1, विश्वकर्मा गेट में बीकानेर माहेश्वरी समाज के पदाधिकारियों और पार्षदों ने जिला अध्यक्ष संजय करनाणी का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
बैठक में वर्तमान चयनित कार्यकारी मंडल सदस्यों ने माहेश्वरी सभा (शहर) की कार्यप्रणाली को असंवैधानिक बताते हुए रोष जताया और जिला अध्यक्ष को हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंपा। पार्षदों का आरोप है कि शहर सभा द्वारा कार्यकारी मंडल सदस्यों के अधिकारों और संवैधानिक नियमों को दरकिनार कर हठधर्मिता से निर्णय लिए जा रहे हैं।
जिला अध्यक्ष करनाणी ने स्वागत के लिए आभार जताते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
बैठक में महेश दम्माणी, अनिल सोनी (झूमर सा), आज्ञाराम पेड़ीवाल, विमल दम्माणी, राजकुमार टावरी, नरेन्द्र राठी, सत्यनारायण राठी, तोलाराम चाण्डक, शिव कुमार चाण्डक, अंकित बिन्नाणी, पवन राठी, भूरसीदास मूंधड़ा, राकेश बजाज, सुरेश मोहता, महेश मूंधड़ा, किशन चाण्डक, रमेश धन्नाणी, देवजी बजाज, मनोज बिहाणी, कन्हैयालाल राठी, रामरतन लखोटिया, बसन्त चाण्डक, विनोद झंवर सहित कई समाजबंधु उपस्थित थे।












