Bikaner Live

श्री ओसवाल डागा बंधु महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, रंजीत डागा अध्यक्ष एवं सुरेंद्र डागा महामंत्री मनोनीत

बीकानेर। श्री ओसवाल डागा बंधु महासंघ के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती एवं सामाजिक विकास को प्राथमिकता देते हुए नई टीम का गठन किया गया।महासंघ के अध्यक्ष पद पर रंजीत डागा, दिल्ली एवं महामंत्री पद पर सुरेंद्र डागा, बीकानेर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।मुख्य संरक्षक मिट्ठू लाल डागा के मार्गदर्शन में महासंघ को नई दिशा देने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक ने कहा कि महासंघ की शक्ति समाज की एकता और सभी परिवारों की सहभागिता में निहित है।अध्यक्ष रंजीत डागा ने कहा कि महासंघ को समाज के प्रत्येक परिवार से जोड़ना उनकी प्राथमिकता रहेगी। शिक्षा, सामाजिक एकता, युवा सहभागिता एवं समाज सेवा के क्षेत्र में प्रभावी कार्य किया जाएगा।महामंत्री सुरेंद्र डागा ने कहा कि महासंघ की गतिविधियों को अधिक व्यवस्थित एवं सक्रिय बनाते हुए देशभर के डागा परिवारों के बीच बेहतर संपर्क और समन्वय स्थापित किया जाएगा।नवगठित कार्यकारिणी ने एकजुटता, सेवा, संस्कार एवं समाज के सर्वांगीण विकास को अपना प्रमुख संकल्प बताया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

रविवार के श्रमदान से संवरा न्यायालय पार्किंग क्षेत्र, अब पूरी तरह साफ हुआ स्थान लगभग 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियां कचरा हटाकर डंपिंग क्षेत्र भेजा गया, नियमित सफाई व्यवस्था बनाने का प्रशासन से आग्रह

Read More »
error: Content is protected !!