Bikaner Live

वन्यजीव संरक्षण के साथ स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण का दिया संदेश, पब्लिक पार्क चौपाटी में प्रदर्शनी देखने उमड़े नागरिक एवं विद्यार्थी

वन्यजीव सप्ताह-2026 के तहत स्वच्छता अभियान एवं वन्यजीव फोटोग्राफी प्रदर्शनी आयोजित

वन्यजीव संरक्षण के साथ स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण का दिया संदेश, पब्लिक पार्क चौपाटी में प्रदर्शनी देखने उमड़े नागरिक एवं विद्यार्थी

 

बीकानेर, 4 अक्टूबर। वन्यजीव सप्ताह-2026 के अंतर्गत वन विभाग द्वारा रविवार को उप वन संरक्षक कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान में कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कार्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई की।

डीएफओ वाइल्डलाइफ श्री तरुण मेहरा ने बताया कि इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता के साथ आमजन को स्वच्छ पर्यावरण एवं प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। अभियान का उद्देश्य वन्यजीव संरक्षण को पर्यावरण स्वच्छता से जोड़ते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।

पब्लिक पार्क चौपाटी में वन्यजीव फोटोग्राफी प्रदर्शनी

वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत पब्लिक पार्क चौपाटी, बीकानेर में वन्यजीव फोटोग्राफी प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। प्रदर्शनी आमजन के लिए प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुली रही। इसमें वन्यजीवों, प्राकृतिक परिवेश एवं जैव विविधता से संबंधित आकर्षक छायाचित्र प्रदर्शित किए गए।

प्रदर्शनी देखने के लिए बीकानेर शहर के बड़ी संख्या में नागरिकों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। छायाचित्रों के माध्यम से प्रतिभागियों एवं दर्शकों को राजस्थान के वन्यजीवों, उनके प्राकृतिक आवास तथा जैव विविधता के संरक्षण के महत्व की जानकारी दी गई।

डीएफओ वाइल्डलाइफ श्री तरुण मेहरा ने बताया कि वन्यजीव सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को वन्यजीव, प्रकृति एवं जैव विविधता के संरक्षण से जोड़ना तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता एवं संवेदनशीलता विकसित करना है। स्वच्छता अभियान एवं वन्यजीव फोटोग्राफी प्रदर्शनी इसी दिशा में महत्वपूर्ण गतिविधियां हैं।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

रविवार के श्रमदान से संवरा न्यायालय पार्किंग क्षेत्र, अब पूरी तरह साफ हुआ स्थान लगभग 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियां कचरा हटाकर डंपिंग क्षेत्र भेजा गया, नियमित सफाई व्यवस्था बनाने का प्रशासन से आग्रह

Read More »
error: Content is protected !!