Bikaner Live

आशापुरा भंडारा सेवा समिति ट्रस्ट की बैठक संपन्न, नवरात्रि भंडारे की तैयारियों पर बनी सहमति

*श्री आशापुरा भंडारा सेवा समिति ट्रस्ट की बैठक संपन्न, नवरात्रि भंडारे की तैयारियों पर बनी सहमति**बीकानेर, 11 अक्टूबर 2026।* श्री आशापुरा भंडारा सेवा समिति ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आज *श्री जय गोपाल जोशी के निवास, रघुनाथ सर वेल कुएं के पास* आयोजित हुई।बैठक की *अध्यक्षता जुगल किशोर जोशी* ने की, जबकि *संचालन सचिव रमेश लाल बीस्सा* द्वारा किया गया।बैठक में समिति के *अध्यक्ष श्याम सुंदर जोशी* ने आगामी नवरात्रि मेले में लगने वाले भंडारे में बनने वाले प्रसाद की सामग्री का पूरा विवरण रखा। वहीं *कोषाध्यक्ष* द्वारा पिछले साल 2025 और 2026 के आय-व्यय का पूरा ब्यौरा प्रस्तुत किया गया।बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे और आपसी सहमति से भंडारे में बनने वाली सामग्री को अंतिम रूप दिया गया।बैठक में *जय गोपाल जोशी, आनंद माली, आनंद जोशी, बजरंग कालवानी, नारायण, राकेश, बलदेव जोशी, गोपाल व्यास, गोपाल आचार्य, किशन माली, कृष्ण पवार, राजकुमार व्यास* सहित ट्रस्ट के कई सदस्य उपस्थित रहे।समिति सदस्य *जय गोपाल जोशी* ने बताया कि आशापुरा भंडारा सेवा समिति द्वारा हर साल भक्तों के लिए *निःशुल्क चाय व्यवस्था* भी की जाती है। यह सेवा सुबह *5:00 बजे से रात्रि तक* लगातार चलती है, जिसमें भक्तों के लिए चाय के साथ-साथ छोटे बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था भी निःशुल्क रहती है। उन्होंने बताया कि इस सेवा में कई भामाशाह सहयोग करते हैं और भविष्य में इस आयोजन को और भी बड़े स्तर पर करने की योजना है।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

Related Post

error: Content is protected !!