Bikaner Live

विधायक श्री जेठानंद व्यास ने श्रीरामसर में किया 20.35 लाख रुपए की सीसी सड़क का शिलान्यास

बजट घोषणा के तहत होगा निर्माण, आमजन को आवागमन में मिलेगी सहूलियत

बीकानेर, 11 अक्टूबर। बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास ने रविवार को श्रीरामसर में मुख्यमंत्री बजट घोषणा वर्ष 2026-27 के तहत 20.35 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीसी सड़क का शिलान्यास किया।इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के निवासियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और परिवहन व्यवस्था अधिक सुगम होगी।

विधायक ने बताया कि यह सड़क बाबा रामदेव जी मंदिर के चौक में रामलाल जी सांखला की चक्की से होते हुए जगदीश सोलंकी के घर तक बनाई जाएगी। सड़क की स्वीकृत लंबाई 0.20 किलोमीटर है। नगर निगम खंड बीकानेर की ओर से करवाए जाने वाले इस निर्माण कार्य से स्थानीय लोगों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध होगी।

विधायक श्री जेठानंद व्यास ने कहा कि क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री की बजट घोषणाओं के अनुरूप विकास कार्यों को धरातल पर उतारने से आमजन को राहत मिलेगी। सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार स्थानीय निवासियों के दैनिक आवागमन को आसान बनाने के साथ क्षेत्र के विकास में भी सहायक होगा।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए, जिससे आमजन को इनका पूरा लाभ मिल सके।

इस दौरान श्री आसूराम पंवार, श्री चतुर्भुज सोलंकी, श्री रावत सांखला, श्री भंवर सांखला, श्री सत्तू सोलंकी, श्री माणक गहलोत, श्री कानूराम गहलोत, श्री मुरलीधर पंवार, श्री ओम पंवार, श्री मूलचन्द पंवार, श्री चन्द्र प्रकाश गहलोत, श्री वासुदेव पंवार, श्री श्रवण कुमार, श्री प्रेम गहलोत और श्री लक्ष्मण सांखला, पार्षद श्री दीपक व्यास, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता श्री कमल खत्री सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!