Bikaner Live

‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ के तहत राजस्थानी भाषा अकादमी में सजी रंगोली

बीकानेर, 11 अक्टूबर। राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी की ओर से रविवार को ‘विकसित भारत-जन सेवा अभियान’ के अंतर्गत ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ गतिविधि के तहत आकर्षक रंगोलियां बनाई गईं।
अकादमी सचिव शरद केवलिया ने बताया कि इस अवसर पर अकादमी पुस्तकालय में सृष्टि मारू, हिमांशी मारू, खुशी केवलिया, कृपाली व्यास ने राष्ट्रीय प्रतीकों, पर्यावरण, सशक्त वायुसेना, बालिका शिक्षा से संबंधित मनमोहक रंगोलियां बनाईं। अकादमी में आने वाले आमजन इन रंगोलियों का अवलोकन कर सकेंगे।
       इस दौरान श्रीनिवास थानवी, सुरेश व्यास, मनोज मोदी ने कार्य में सहयोग प्रदान किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!