



नोखा की पांचू पंचायत समिति केभादला ग्राम पंचायत कार्यालय में बुधवार को नवनिर्वाचित सरपंच लिखमाराम सियाग ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ग्रामीणों की मौजूदगी में कार्यभार ग्रहण किया। पंचायत भवन में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम में उप सरपंच गीता देवी सहित सभी वार्ड पंचों का गांव के लोगों ने माला-साफा पहनाकर स्वागत किया।
*पहली प्राथमिकता – विकास*
पदभार ग्रहण करने के बाद सरपंच लिखमाराम सियाग ने कहा कि गांव में सीसीटीवी कैमरे, रोड़ लाइट, सड़क, पानी, बिजली और शिक्षा पर काम करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। गांव से तीन किलोमीटर दूर स्थानांतरित हुए विद्यालय को वापस गांव में शुरू करवाने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि गांव के विकास के लिए सभी को साथ लेकर चलेंगे और हर वार्ड में समान विकास करवाएंगे।
*ये रहे मौजूद*
कार्यक्रम में एडवोकेट ओमप्रकाश, अशोक कुमार बाँगुड़ा, अखाराम जाट ठेकेदार, प्रेम सिंह, तेजू सिंह, किशनाराम, राजेंद्र, जगदीश, मूलाराम, प्रेम कुमार, राजकुमार सियाग सहित अनेक लोग मौजूद रहे।












