

42 सालों के राजनैतिक जीवन में अब तक सात बार जीते
नोखा पंचायत समिति के केड़ली गांव में सरपंच चुनाव में रेवंती देवी ने 1113 वोटों से रिकॉर्ड शानदार जीत दर्ज कर सरपंच का पद हासिल किया है। उनकी जीत के बाद गांव में जश्न का माहौल है, समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया। यह जीत मात्र 3000 वोट होने ओर तीन उम्मीदवार सामने होने के बाद दर्ज की गई।
रेवंती देवी बीकानेर संभाग के पूर्व सरपंच एसोसिएशन अध्यक्ष रहे जाट नेता दीपाराम चौधरी की पत्नी हैं। दीपाराम चौधरी कांग्रेस के कद्दावर जाट नेताओं में गिने जाते हैं।
*राजनीतिक सफर रहा लंबा*
दीपाराम चौधरी का राजनीतिक सफर काफी लंबा और संघर्षपूर्ण रहा है। वे सर्वप्रथम दावा पंचायत के सरपंच बने। इसके बाद बंधड़ा पंचायत से गांव से तीन बार निर्वाचित हुए। एक बार वे पंचायत समिति सदस्य भी निर्विरोध बने। अब केड़ली गांव से उनकी धर्मपत्नी रेवंती देवी सरपंच बनी हैं।
*डूडी, मेघवाल बेनीवाल जैसे बड़े नेताओं से पुराने रिश्ते*
दीपाराम चौधरी के कांग्रेस के दिवंगत नेता रामेश्वर डूडी के परिवार से निजी संबंध रहे हैं। वहीं आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल से भी उनका जुड़ाव रहा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद राम मेघवाल से उनके पुराने बने रिश्ते अब भी कायम हैं।
*गांव के विकास का किया वादा*
जीत के बाद दीपाराम चौधरी ने गांव में सड़क, शिक्षा, नहर का पानी, खेल मैदान, लाइब्रेरी सहित अनेक सुविधाएं उपलब्ध करवाने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि केड़ली गांव को विकास के मामले में आदर्श गांव बनाया जाएगा और हर वर्ग को साथ लेकर चलेंगे। इस अवसर पर डॉक्टर हिम्मत, बद्री नारायण ओर गोपीकिशन जाट से सभी मतदाताओं का आभार जताया।













