Bikaner Live

मीरा भारत शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह- ऋतु मित्तल बनी अध्यक्ष; छवी गुप्ता सचिव

मीरा शाखा संरक्षक शशि चुग ने बताया कि बीकानेर, 03 अप्रेल। भारत विकास परिषद मीरा शाखा के नवनिर्वाचित दायित्व धारियों का शपथ ग्रहण समारोह औद्योगिक क्षेत्र रानी बाजार के पार्क पैराडाइज परिसर में आयोजित किया गया। इसमें 155 सदस्य उपस्थित रहे।


मीरा शाखा की स्थापना 2016 में हुई थी इसमें सत्र 2022-23 में
ऋतु मित्तल अध्यक्ष,छवि गुप्ता सचिव और रश्मि भंसाली ने वित्त सचिव के रूप में दायित्व ग्रहण किया। इनके अलावा नई सदस्यों, अन्य पदाधिकारियों, विभिन्न प्रकल्प प्रभारियों ने शपथ ग्रहण कर परिषद के आदर्शों,उद्धेश्यों और उनकी अन्तर्भुत मर्यादाओं में दृृढ़ आस्था प्रकट की।

मुख्य अतिथि शहर के प्रसिद्ध मनोचिकित्सक डॉ.अच्युत त्रिवेद , कार्यक्रम अध्यक्ष भारत विकास परिषद के पर्यावरण प्रकल्प के राष्ट्रीय प्रभारी श्री घनश्याम जी शर्मा व विशिष्ठ अतिथि प्रांतीय महासचिव श्री रितेश अरोड़ा जी थे ।

निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. दीप्ति बहल ने वर्ष 2021-2022 की गतिविधियों का ब्यौरा दिया, उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद के ध्येय — सम्पर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा व समर्पण केवल भाव नहीं अपितु आत्मसात करने योग्य हैं।
अध्यक्ष रितु मित्तल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए इकाई के कार्यों को आप सभी के सहयोग से और ऊंचाइयों पर ले जाने का पूरा प्रयास करूंगी

4 सदस्याओं को विकास रत्न व 8 सदस्याओं को विकास मित्र बनने पर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सुसन भाटिया ने किया ।

Author picture

खबर

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!