Bikaner Live

युवक की मौत पर बवाल,मांगे पूरी न होने तक नहीं उठाएंगे शव

बीकानेर निर्माणाधीन मकान में काम करते वक्त एक युवक की मौत का मामला सामने आय है। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में कल यानि रविवार को एक मकान में काम करते वक़्त एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक मजदूर के परिजन आज मोर्चरी के आगे प्रदर्शन कर धरने पर बैठे है।

मृतक के परिजनों की मांग है की मृतक के आश्रितों को मुआवजा दिया जाए, परिजनों का कहना है की शव को तब तक नहीं उठाया जायेगा जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी।

उधर जेएनवीसी थाने में मृतक के भाई पूनम चंद मामला दर्ज करवाते हुए बताया की उसका भाई जतनलाल जिसक उम्र 24 साल की थी। जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित एक मकान में कारपेन्टर का काम कर रहा था। ठेकेदार ने जतनलाल को बिना उपकरण दिए ही प्रथम मंजिल पर कार्य करने के लिये मजबूर किया। इस दौरान वह नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।

आपको बता दें मृतक जतनलाल का विवाह तीन माह पहले ही हुआ था। जेएनवीसी पुलिस ने घटना को लेकर दर्ज मामले में जांच शुरू कर दी है, लेकिन मृतक के परिजन दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने तथा मृतक के आश्रितों के मुआवजे की मांग पर अड़े हुए है।

Author picture

खबर

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!