Bikaner Live

खाजूवाला विधायक के प्रयासों से खाजूवाला नगर पालिका क्षेत्र की सड़कों के लिए 3 करोड़ स्वीकृत

बीकानेर, 21 नवंबर। खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल के प्रयासों से नगर पालिका क्षेत्र की विभिन्न सड़कों के निर्माण के लिए 3 करोड रुपए की स्वीकृतियां जारी की गई हैं। विधायक डॉ. मेघवाल ने बताया कि रावला सड़क एम के. पड़िहार होटल से किशन खान के घर तक डामर सडक निर्माण के लिए 14 लाख, खाजूवाला के तीन पीडब्ल्यूएम सड़क पीर जी की दरगाह तक 6 केजेडी ए डामर सडक निर्माण के लिए 45.02 लाख, पीपल गट्टा वार्ड नंबर 3 से जगमाल सिंह के घर तक डामर सड़क निर्माण के लिए 29.46 लाख, मनोज मिड्ढा की फैक्ट्री के सामने से गोविंद बिश्नोई के घर तक सीसी सड़क निर्माण के लिए 35.18 लाख, वार्ड नंबर 22 राजूराम नायक के घर से पप्पू मास्टर के घर तक सीसी सड़क निर्माण के लिए 8.63 लाख, इसी वार्ड में जरनैल सिंह के घर से बल्लू तेली के घर तक सीसी सड़क निर्माण के लिए 14.97 लाख, यहीं बख्तावर सिंह के घर से जयराम मास्टर के घर तक सीसी सड़क निर्माण के लिए 8.61 लाख, वार्ड 22 के ज्ञानी जी साइकिल वाले के घर से मदन जी फोगा के घर तक सीसी सड़क निर्माण के लिए 12.85 लाख, वार्ड 20 में शेर खान के घर से गुरदेव सिंह के घर तक सीसी सड़क निर्माण के लिए 50.16 लाख, वार्ड 22 में राजकुमार मजोका के घर से मनोज अरोड़ा के घर तक सीसी सड़क निर्माण के लिए 21.34, सदर बाजार बैंक के सामने पूनम जी बाहेती के घर से भंवरलाल मूंधड़ा के घर तक सीसी सड़क निर्माण के लिए 26.74 लाख, खाजूवाला-बीकानेर सड़क मोदी डेयरी से दंतोर रोड की ओर डामर सडक निर्माण के लिए 33.04 लख रुपए की स्वीकृति दी गई है।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!