Bikaner Live

गोचर संरक्षण एवं विकास मोर्चा गठित-ग्रीन फॉरेस्ट डवलप करने के प्लान से गोचर भूमि पर नजर/अतिक्रमण

श्री मुरली मनोहर धोरे पर गोचर संचालन समिति की आज हुई बैठक में अध्यक्षता संत श्री किशन महाराज ने की। भीनासर गोचर के अध्यक्ष कैलाश चंद सोलंकी ने बताया कि बीकानेर नगर विकास न्यास द्वारा सुजानदेसर की गोचर को खुर्द बुर्द करके वहां पर मन मर्जी से ग्रीन फॉरेस्ट डवलप करने का प्लान बनाया जा रहा है, जो कि गोचर भूमि का अतिक्रमण है।
इस अवसर पर भीनासर गोचर के उपाध्यक्ष व कानूनी सलाहकार शिव गहलोत ने कहां कि प्रशासन ग्रीनफॉरेस्ट के नाम पर जमीन को हड़पना चाहता है, हम किसी भी कीमत पर गोचर की किस्म को चेंज नहीं करने देंगे।
बैठक में गोचर विकास के पुरोधा निर्मल बरडिया ने कहा कि जब गोचर वास्तव में ग्रीनफॉरेस्ट ही है और नगर विकास न्यास को फॉरेस्ट डेवलप करना है तो, वर्तमान गोचर को ही डेवलप करके उसे गौ संरक्षण के लिए आरक्षित करें।
बीकानेर गौ सेवा संघ के अध्यक्ष सूरजमालसिंह नीमराना ने गोचर सरंक्षण व विकास के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए । गंगाशहर, सुजानदेसर गोचर के कार्यकारी अध्यक्ष मूलचंद श्यामसुखा ने कहा कि इस संबंध में 1 जून बुधवार को प्रात:11.30 बजे जिला कलक्टर कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया जाएगा और मुख्यमंत्री व गृहमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा।

Author picture

खबर

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!